भाजपा नेता की शर्मनाक वीडियो वायरल, पार्टी ने किया निष्कासित!: महिला डांसर संग की गंदी हरकत...अखिलेश ने BJP को लेकर कह दी ये बड़ी बात, वही इस पूर्व IPS नें FIR...
भाजपा नेता की शर्मनाक वीडियो वायरल, पार्टी ने किया निष्कासित!

बलिया/लखनऊ: दरअसल उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला देने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बलिया के रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी एक विवाह समारोह में महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। लेकिन विवाद यहीं नहीं थमा , इस कांड ने भाजपा की नीतियों, महिला सम्मान के दावों और पार्टी की अंदरूनी राजनीति को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

महिला डांसर के साथ सार्वजनिक मंच पर शर्मनाक हरकत -

गौरतलब है कि 14 मई को वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विवाह समारोह में तेज़ भोजपुरी गानों के बीच एक महिला डांसर मंच पर बब्बन सिंह के पास आती है और उनके पैरों पर बैठ जाती है। तभी बब्बन सिंह, जो कुर्सी पर विराजमान हैं, डांसर के साथ अभद्र हरकतें करते दिखते हैं। दर्शक तालियां बजा रहे हैं, सीटियां मार रहे हैं, और किसी को भी रोकने की फुर्सत नहीं है। यही नहीं, वीडियो के अंत में भाजपा नेता के कुछ सहयोगी डांसर पर पैसों की बारिश करते नजर आते हैं।

BJP ने लिया वीडियो पर ऐक्शन:

जानकारी के अनुसार BJP के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने पत्र जारी कर बब्बन सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की। पत्र में कहा गया, “सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और आपके वक्तव्यों से पार्टी की छवि धूमिल हुई है, जो अनुशासनहीनता की परिधि में आता है।” प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर यह निष्कासन हुआ।

अखिलेश यादव का तीखा हमला: "BJP का असली चेहरा उजागर"-

आपको बता दें कि इस घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा,
“यह घटना BJP की मानसिकता और महिला सम्मान के प्रति उनके असली नजरिए को उजागर करती है। यही उनका चाल, चरित्र और चेहरा है – जो बलिया से लेकर बिहार और मध्य प्रदेश तक एक जैसा है।”
अखिलेश ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा एक महिला अधिकारी से की गई बदसलूकी का ज़िक्र करते हुए कहा कि भाजपा में महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार नया नहीं है।

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की मांग,दर्ज हो FIR, बर्खास्त हों सभी पदों से:

आजाद अधिकार सेना के प्रमुख और पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक बलिया को पत्र लिखते हुए FIR दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा –
“वीडियो में जो हरकत हुई है वह किसी सार्वजनिक स्थान पर बेहद आपत्तिजनक और दंडनीय है। सिर्फ निष्कासन काफी नहीं है, बब्बन सिंह को रसड़ा चीनी मिल के उपसभापति पद से भी तत्काल हटाया जाए।”
अमिताभ ठाकुर ने यह भी कहा कि भाजपा विधायक केतकी सिंह पर लगाए गए आरोपों की भी जांच होनी चाहिए।

बब्बन सिंह की सफाई – वीडियो फर्जी, उम्र देखो मेरी:

विवाद बढ़ने पर बब्बन सिंह ने मीडिया में आकर बयान दिया कि
“यह वीडियो बिहार में एक शादी का है, करीब 1 महीने पुराना है और यह एक राजनीतिक चाल है। मेरी 70 वर्ष उम्र है, मैं कुछ ऐसा नहीं कर सकता। मुझे बदनाम करने के पीछे टिकट की राजनीति है।”
उन्होंने विधायक केतकी सिंह और उनके पति पर वीडियो वायरल कराने का आरोप लगाया।

केतकी सिंह का पलटवार; "वीडियो जबरन नहीं बनता, मैं इतनी फुर्सत में नहीं":

आपको बता दें कि भाजपा विधायक केतकी सिंह ने इस पूरे मामले से खुद को अलग करते हुए कहा –
“बब्बन सिंह मेरे पिता की उम्र के हैं, मुझे इस मामले से जोड़ना गलत है। मैं अपने क्षेत्र के विकास में व्यस्त हूं। कोई भी वीडियो जबरन नहीं बनता – लोग खुद ही अपना आचरण दिखाते हैं।

जानें कौन हैं बब्बन सिंह?

बब्बन सिंह बलिया के रामनगर, मुरली छपरा के निवासी है।वे भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रहे हैं। साथ ही रसड़ा किसान सहकारी चीनी मिल्स समिति लिमिटेड के उपसभापति भी है।
बब्बन रघुवंशी 25 साल पहले बांसडीह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भी रह चुके हैं।

बलिया की यह घटना सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं है, बल्कि सत्ता के गलियारों में बैठे लोगों की सोच और चरित्र का आइना है। भाजपा को अब सिर्फ बब्बन सिंह को निकालने से काम नहीं चलेगा, उसे यह भी साबित करना होगा कि उसके नारे "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" और "नारी वंदन" सिर्फ दिखावा नहीं हैं।

अन्य खबरे