दुनिया की नींद उड़ाने वाला, रूस का बयान!: रूसी विशेषज्ञ बोले ईरान को परमाणु बम देने को तैयार कई देश...क्या ट्रंप ने भड़का दी हैं थर्ड वर्ल्ड वार की चिंगारी?
दुनिया की नींद उड़ाने वाला, रूस का बयान!

 मास्को/तेहरान : रूस के पूर्व राष्ट्रपति और पुतिन के सबसे भरोसेमंद नेता दैमित्री मेदवेदेव का सीधा और सनसनीखेज दावा किया है। उन्होनें कहा कि "कई देश ईरान को परमाणु हथियार देने को तैयार हैं।" अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों नतांज, फोर्डो और इस्फाहान पर बमबारी के बाद जैसे पूरी दुनिया की राजनीति उलट-पुलट हो गई है। अमेरिका के इस कदम से पश्चिम एशिया युद्ध के मुहाने पर पहुंच चुका हैं।

रूस ने दिया चेतावनी "ट्रंप ने जंग छेड़ दी" :

आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी – "ट्रंप शांति का झूठा चोला पहनकर आए थे, लेकिन अब उन्होंने अमेरिका को एक और युद्ध में झोंक दिया है।" उन्होंने खुलासा किया कि कई राष्ट्र अब ईरान को अपने परमाणु हथियार देने तक को तैयार हैं, ताकि वह अमेरिका-इस्राइल की 'धमकी की राजनीति' का मुकाबला कर सके।

क्या अब असली टकराव की घड़ी आ चुकी है? :

गौरतलब है कि अमेरिका ने जब ईरान के तीन रणनीतिक परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया, तब से संयुक्त राष्ट्र, रूस, चीन, कतर और कुवैत तभी से पश्चिम एशिया पर नजर बनाये हुए हैं। ईरान का कहना है कि उसने बातचीत की मेज नहीं छोड़ी, अमेरिका और इजराइल ने उसे जबरन युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया।

ईरान का मिसाइल से पलटवार :

आपको बता दें कि हमले के जवाब में ईरान ने तीन बड़े कदम उठाए इजराइल पर हाइपरसोनिक मिसाइल दागी और धमकी दी कि अमेरिका के 100 से ज्यादा ठिकाने अब निशाने पर हैं। साथ ही संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज की। वहीं ईरान ने रूस-चीन के साथ सक्रिय राजनयिक संवाद तेज कर दिया और अपने परमाणु कार्यक्रम को "अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप" बताया।

मेदवेदेव की मांग अब इजराइल के परमाणु हथियार की भी हो जांच! :

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष मेदवेदेव ने IAEA से मांग की है कि जैसे ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होती है, वैसे ही इस्राइल के जखीरे का भी पूरा हिसाब मांगा जाए। उन्होंने कहा कि जब इराक में भी ऐसे ही झूठे आरोप लगाकर हमला हुआ था, तब भी कुछ नहीं निकला था।

अमेरिका का हमला बेअसर? फोर्डो आज भी सुरक्षित! :

आपको बता दें कि रूस ने अमेरिका के बम हमले को ‘असफल सैन्य ऑपरेशन’ करार दिया है। रूसी विशेषज्ञों का कहना है कि फोर्डो प्लांट पहाड़ी की गहराई में है और अमेरिकी बम उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाए।

पुतिन और अराघची की अहम मुलाकात – क्या रूस देगा सुरक्षा गारंटी? :

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची सोमवार को मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से सीधी बातचीत करेंगे। चर्चा का विषय है कि अमेरिका और इजराइल को कैसे रोका जाए, और क्या रूस ईरान को रणनीतिक सैन्य समर्थन देगा?

अब ये सिर्फ ईरान और इस्राइल का मुद्दा नहीं रहा महाशक्तियों का महायुद्ध बनता जा रहा है।
क्या ईरान को परमाणु हथियार मिलेंगे? क्या दुनिया एक और जंग के मुहाने पर खड़ी है, यह देखना दिलचस्प होगा।

अन्य खबरे