शिक्षा/जॉब : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही इस बार छात्रों के सामने नया और सख्त सिस्टम आ गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने साफ कर दिया है कि फॉर्म भरना अब सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि पहचान की पूरी डिजिटल जांच होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और अंतिम तिथि 8 मार्च तय की गई है। लेकिन इस बार सबसे बड़ा संदेश यही है छोटी लापरवाही से भी सीधा फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।
आधार e-KYC हुआ अनिवार्य; बिना OTP नहीं बनेगा फॉर्म :
आपको बता दें कि नए नियम के अनुसार अब रजिस्ट्रेशन करने के लिए सिर्फ नाम और जन्मतिथि काफी नहीं होगी। एक्टिव आधार कार्ड जरूरी होगा। आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए और OTP से पहचान सत्यापन होगा। फर्जी जानकारी पर आवेदन स्वतः खारिज हो जाएगा। NTA का उद्देश्य साफ है कि पेपर लीक और डमी कैंडिडेट जैसे मामलों पर पूरी तरह रोक लगे।
फोटो नियम ने बढ़ाई टेंशन; पुरानी फोटो अब बेकार :
गौरतलब है कि सबसे बड़ा बदलाव फोटो को लेकर हुआ है। अब फॉर्म भरते समय लाइव फोटो क्लिक करनी होगी वेबकैम या मोबाइल QR स्कैन से फोटो खिंची जा सकेगी। चेहरा कम से कम 80% फ्रेम में रहे। साथ ही फ़ोटो के दौरान टोपी, सनग्लास, रंगीन चश्मा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। फोटो आधार से मैच होगी। अगर फोटो मैच नहीं हुई तो फॉर्म सीधे रिजेक्ट हो जाएगी।
अब मनमर्जी से नहीं चुन पाएंगे परीक्षा शहर :
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले छात्र मनचाहा शहर भर देते थे, लेकिन अब नया नियम लागू हो गया है। परीक्षा केंद्र आपके स्थायी या वर्तमान पते के आधार पर मिलेगा। गलत पता भरना से सेंटर समस्या आएगी या आवेदन रद्द हो जाएगा। यानी अब दूर शहर में आसान सेंटर वाला विकल्प खत्म हो जाएगा।
वेबकैम नहीं? मोबाइल से भी मौका :
विदित है कि अगर कंप्यूटर में कैमरा नहीं है तो QR कोड स्कैन करें, मोबाइल से लाइव फोटो अपलोड कर सकते हैं। लेकिन फोटो नियम वही रहेंगे किसी भी तरह की एडिटिंग नहीं चलेगी।
विशेषज्ञों की सलाह :
शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इस बार NTA की रणनीति साफ है कि परीक्षा से पहले ही संदिग्ध उम्मीदवारों को बाहर करना। इसलिए जल्दबाजी में फॉर्म भरना सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है।
छात्रों के लिए अंतिम चेतावनी :
अब गलत फोटो, गलत आधार पर फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। गलत पता होने पर सेंटर समस्या आएगी। वहीं फर्जी जानकारी देने पर आवेदन निरस्त कर दिये जायेंगे। मतलब इस बार परीक्षा से पहले ही हजारों फॉर्म बाहर हो सकते हैं।
NEET UG 2026 सिर्फ एक एग्जाम नहीं, बल्कि डिजिटल पहचान सत्यापन बन चुका है। जो सावधानी से फॉर्म भरेगा वही परीक्षा तक पहुंचेगा बाकी पहले ही बाहर हो जाएंगे। इन सख्त कदमों का मकसद एक निष्पक्ष और बेहतर परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। थोड़ी सी सावधानी आपकी मेहनत को बर्बाद होने से बचा सकती है।