UIDAI ने UPI पेमेंट सिस्टम में किया बड़ा बदलाव!: अब फिंगरप्रिंट और फेस ID से भी होगा UPI पेमेंट, ₹5,000 तक का ट्रांजैक्शन होगा तुरंत वही...जानिये कैसे कर सकेंगे इस फीचर्स को एक्टिवेट?
UIDAI ने UPI पेमेंट सिस्टम में किया बड़ा बदलाव!

नई दिल्ली : भारत में डिजिटल पेमेंट की दुनिया एक और बड़े बदलाव के दौर में प्रवेश कर चुकी है। अब UPI यूजर्स को हर बार PIN डालने की जरूरत नहीं होगी। नई तकनीक के तहत अब आप फिंगरप्रिंट या फेस ID से सीधे पेमेंट कर सकेंगे, जिससे ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा तेज और सुरक्षित हो जाएगा।

क्या है नया बदलाव?

आपको बता दें कि देश के बड़े बैंक ICICI बैंक और BHIM ऐप जैसे UPI प्लेटफॉर्म्स ने यह सुविधा शुरू की है कि अब ₹5,000 तक के UPI ट्रांजैक्शन बिना पिन के यानी सिर्फ फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन से हो सकेंगे, लेकिन ₹5,000 से ज्यादा पेमेंट के लिए अब भी PIN डालना जरूरी रहेगा।

कहां-कहां कर सकेंगे इस्तेमाल?

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि यह फीचर QR कोड स्कैन कर दुकान पर भुगतान, ऑनलाइन शॉपिंग, दोस्तों या परिवार को पैसे भेजना और मर्चेंट पेमेंट यानी लगभग हर तरह के पेमेंट में काम करेगा।

इन ऐप्स पर शुरू हुआ फीचर

आपको बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक के iMobile और NPCI के BHIM App पर हाल ही में यह सुविधा लागू की गई है। एंड्रॉइड में फिंगरप्रिंट और iPhone में फेस ID सपोर्ट होगा।

क्यों जरूरी था यह बदलाव?

गौरतलब है कि आज के समय में कई यूजर्स को ये समस्याएं होती थीं:

भीड़ में PIN डालते समय चोरी का डर

PIN भूल जाना

बार-बार गलत PIN डालने से पेमेंट फेल

अब बायोमेट्रिक सिस्टम इन सभी समस्याओं का समाधान देता है।

सुरक्षा कितनी मजबूत है?

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि नई तकनीक के फायदे यह है कि फिंगरप्रिंट और फेस डेटा फोन के अंदर ही सुरक्षित रहता है और PIN शेयर होने का खतरा खत्म हो जाता है। “शोल्डर सर्फिंग” (पासवर्ड झांककर देखना) का जोखिम भी कम रहता। यानी अब पेमेंट तेज भी और ज्यादा सुरक्षित भी।

कैसे करें एक्टिवेट?

इस फीचर को चालू करना बेहद आसान है:

1. ऐप में लॉगिन करें

2. UPI सेटिंग में जाएं

3. “Use Biometric for Payments” ऑन करें

4. एक बार PIN डालकर वेरिफाई करें

बस, इसके बाद आप सीधे बायोमेट्रिक से पेमेंट कर पाएंगे।

यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?

विदित है कि यूजर्स के लिये पेमेंट एक टैप में पूरा होगा, छोटे ट्रांजैक्शन में समय की बचत होगी। डिजिटल पेमेंट और आसान होगा।

UPI में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की यह नई सुविधा डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न सिर्फ छोटे ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा तेज होंगे, बल्कि सुरक्षा भी मजबूत होगी। हालांकि बड़े पेमेंट के लिए PIN सिस्टम अभी बना रहेगा, लेकिन रोजमर्रा के लेन-देन में यह बदलाव यूजर्स के अनुभव को काफी बेहतर बनाएगा। कुल मिलाकर, आने वाले समय में भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम और भी स्मार्ट, सुरक्षित और तेज बनने जा रहा है।

अन्य खबरे