बुजुर्गों और फीचर फोन यूज़र्स के लिये बड़ी खुशखबरी!: जल्द आ सकते सिर्फ कॉलिंग-SMS वाले सस्ते प्लान, TRAI ने टेलीकॉम कम्पनियों से मांगे सुझाव, जानें आम यूजर्स के लिये क्या होगा बदलाव और क्या होंगे इसके फायदे_एक नजर
बुजुर्गों और फीचर फोन यूज़र्स के लिये बड़ी खुशखबरी!

नई दिल्ली : मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। देश के टेलीकॉम रेगुलेटर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने ऐसा कदम उठाया है, जिससे आने वाले समय में सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले सस्ते प्लान बाजार में आ सकते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई रिचार्ज सस्ते होंगे, या यह सिर्फ एक नई रणनीति है?

क्या है पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों से कहा है कि ऐसे प्लान लाए जाएं जिनमें डेटा न हो और उनकी कीमत वर्तमान प्लान्स से कम हो। इस प्रस्ताव पर सुझाव देने की अंतिम तारीख पहले 28 अप्रैल थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 मई 2026 कर दिया गया है।

क्यों उठाया गया यह कदम?

गौरतलब है कि TRAI की समीक्षा में एक चौंकाने वाली बात सामने आई कि पहले भी बिना डेटा वाले प्लान आए लेकिन उनकी कीमत ज्यादा कम नहीं की गई यानी डेटा हटा, लेकिन दाम लगभग वही रहे इसी “खेल” को खत्म करने के लिए अब रेगुलेटर सख्त रुख में नजर आ रहा है।

किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

यह प्लान खास तौर पर बुजुर्ग यूजर्स, फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले और सिर्फ कॉलिंग और SMS करने वाले लोग लोगों के लिए गेमचेंजर हो सकता है। अब उन्हें अनावश्यक डेटा के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे।

टेलीकॉम कंपनियों पर क्या दबाव?

विदित है कि अब कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बिना डेटा वाले प्लान वास्तव में सस्ते हों, ग्राहकों को सही विकल्प मिलें और कीमतों में पारदर्शिता बनी रहे। यह कदम सीधे तौर पर बड़ी कंपनियों जैसे Bharti Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea पर असर डाल सकता है।

क्या सच में सस्ते होंगे प्लान?

गौरतलब है कि यहीं सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या कंपनियां सच में कीमत घटाएंगी? या फिर नए नाम से वही पुराना खेल चलेगा? क्योंकि पहले भी ऐसा देखा गया है कि “वैल्यू” के नाम पर कीमतें छिपाई जाती रही हैं।

यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?

अगर TRAI का यह प्रस्ताव लागू होता है, तो आपको अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनने का विकल्प मिलेगा। जबरन डेटा वाले महंगे प्लान लेने की मजबूरी खत्म हो सकती है। मोबाइल खर्च में सीधी बचत हो सकती है।

TRAI का यह कदम यूजर्स के लिए बड़ी राहत बन सकता है, लेकिन असली असर तभी दिखेगा जब कंपनियां ईमानदारी से कीमतें घटाएंगी। अब निगाहें 5 मई के बाद आने वाले फैसले पर हैं कि क्या सच में सस्ता होगा रिचार्ज, या फिर यूजर्स को टेलीकॉम कम्पनियों की चालाकी से एक और झटका मिलेगा।

अन्य खबरे