उत्तराखंड : उत्तराखंड की पवित्र वादियों में बसे केदारनाथ मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन हर श्रद्धालु का सपना होते हैं। लेकिन इन दोनों धामों के बीच का सफर जितना आध्यात्मिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी। गलत प्लानिंग आपकी यात्रा को मुश्किल बना सकती है; इसलिए पूरी जानकारी जरूरी है।
कितनी है दूरी और कितना कठिन है रास्ता?
सबसे खास बात यह है कि इन 2 धामों के बीच सीधा रोड कनेक्शन नहीं है।
पूरा रूट प्लान (स्टेप-बाय-स्टेप)
1. केदारनाथ से गौरीकुंड – 16-18 किमी पैदल ट्रेक
2. गौरीकुंड से सोनप्रयाग
3. सोनप्रयाग से रुद्रप्रयाग
4. रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग
5. कर्णप्रयाग से जोशीमठ
6. जोशीमठ से बद्रीनाथ धाम
यानी यह सफर सिर्फ दूरी का नहीं; धैर्य, श्रद्धा और शारीरिक क्षमता का भी इम्तिहान है।
कैसे जाएं? (ट्रांसपोर्ट ऑप्शन)
आपको बता दें कि इस रूट पर शेयर टैक्सी / जीप सबसे आम और सस्ता विकल्प है। बस (उत्तराखंड परिवहन) भी एक बजट फ्रेंडली ऑप्शन है। वहीं प्राइवेट टैक्सी सबसे आरामदायक है लेकिन महंगा है।
कितना आएगा खर्च? (एक नजर में पूरा बजट)
कुल अनुमानित खर्च ₹3000 से ₹8000 प्रति व्यक्ति है।
कब जाएं? सही समय जानना जरूरी
आपको बता दें कि चारधाम यात्रा हर साल अक्षय तृतीया से शुरू होती है। इस साल यात्रा अप्रैल 2026 में शुरू होगी। इसकी समाप्ति नवंबर (भाई दूज तक) होगी। यात्रा का सबसे अच्छा समय मई से जून और सितंबर से अक्टूबर रहता हैं। बरसात (जुलाई-अगस्त) से बचें क्योंकि इस समय भूस्खलन (लैंडस्लाइड) का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
यात्रा से पहले ये 5 बातें जरूर याद रखें
1. गर्म कपड़े हमेशा साथ रखें
2. मेडिकल किट जरूरी रखें
3. ऊंचाई पर धीरे-धीरे चलें (ऑक्सीजन कम होती है)
4. मौसम अपडेट पहले से चेक करें
5. पानी और हल्का खाना साथ रखें
केदारनाथ से बद्रीनाथ का सफर सिर्फ एक ट्रिप नहीं आस्था, सहनशक्ति और विश्वास की असली परीक्षा है। जो इस रास्ते को पार करता है, वह सिर्फ मंजिल नहीं पाता बल्कि एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव लेकर लौटता है।