किराये पर रहते हैं तो ये खबर आपके लिये है जरूरी!: लेट नाइट पार्टी से लेकर आने-जाने का समय…मकान मालिक इन चीजों पर नहीं लगा सकता रोक, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी...जानिए किरायेदारों के वे 7 अधिकार जो हर किसी को होना चाहिए पता
किराये पर रहते हैं तो ये खबर आपके लिये है जरूरी!

लाइफस्टाइल : देश के लाखों लोग पढ़ाई, नौकरी या कारोबार के लिए किराए के घर में रहते हैं। लेकिन हर दूसरे घर में एक ही कहानी; मकान मालिक का दबाव, अजीब नियम और छोटी-छोटी बातों पर विवाद। सवाल सीधा है कि क्या मकान मालिक सब कुछ तय कर सकता है? जवाब है; नहीं! कानून किरायेदार को भी मजबूत अधिकार देता है।

कानून क्या कहता है? आपका हक कहां तक मजबूत

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि भारत में किरायेदारों के अधिकार सिर्फ समझौते पर नहीं, बल्कि कानून पर भी टिके हैं—
जैसे मॉडल टेंनैंसी एक्ट , 2021
इस कानून और अदालतों के फैसलों के मुताबिक:

  • किरायेदार को जबरन नहीं निकाला जा सकता
  • प्राइवेसी का अधिकार पूरा मिलता है
  • बेसिक सुविधाएं रोकना गैरकानूनी है

1. मरम्मत को लेकर सच: कौन जिम्मेदार?

आपको बता दें कि अक्सर सबसे ज्यादा झगड़ा यहीं होता है। अगर घर देते समय पंखा, लाइट, गीजर जैसे सामान दिए गए थे; उन्हें ठीक कराना मकान मालिक की जिम्मेदारी है। लेकिन अगर किरायेदार की गलती से खराब हुआ तो खर्च किरायेदार देगा। खुद लगाए सामान (फ्रिज, AC, वॉशिंग मशीन) की पूरी जिम्मेदारी किरायेदार की होगी।

2. लेट नाइट पार्टी; मालिक हां बोले तो भी नहीं मिलेगी छूट

गौरतलब है कि कई लोग सोचते हैं कि “मालिक ने परमिशन दे दी, अब पार्टी फ्री है” असल नियम यह है कि अगर शोर से पड़ोसी परेशान रहे तो कार्रवाई हो सकती है। सोसाइटी नियम टूटे तो पुलिस भी आ सकती है। यानी आपकी आजादी वहीं खत्म, जहां दूसरों की परेशानी शुरू।

3. टाइम टेबल वाला नियम? पूरी तरह गलत

विदित है कि कुछ मकान मालिक कहते हैं कि “रात 10 बजे के बाद घर नहीं आना” कानून साफ कहता है कि यह किरायेदार की निजी आजादी का उल्लंघन है। मकान मालिक ऐसा नियम नहीं बना सकता। हाँ, सोसाइटी के सिक्योरिटी नियम अलग हो सकते हैं, लेकिन पर्सनल टाइम कंट्रोल करना गलत है।

4. बिना बताए घर में घुसना; सीधा कानून का उल्लंघन

आपको बता दें कि आपके कमरे में मकान मालिक बिना अनुमति घर में प्रवेश नहीं कर सकता। पहले सूचना देना जरूरी है। यह किरायेदार के प्राइवेसी राइट का हिस्सा है।

5. बिजली-पानी काटना है बड़ी गलती

विदित है कि कई बार किराया लेट होने पर मकान मालिक बिजली-पानी बंद कर देता है। सच्चाई यह है कि यह पूरी तरह गैरकानूनी है, आप पुलिस या कोर्ट जा सकते हैं।

6. किराया बढ़ाने का खेल भी सीमित

आपको बता दें कि नियमों के अनुसार मनमाने तरीके से किराया नहीं बढ़ाया जा सकता। एग्रीमेंट के अनुसार ही बढ़ेगा। आमतौर पर नोटिस देना जरूरी होता है।

7. सिक्योरिटी डिपॉजिट पर भी नियम तय

Model Tenancy Act, 2021 के अनुसार अधिकतम 2 महीने का किराया ही डिपॉजिट लिया जा सकता है। घर खाली करने पर तय समय में वापस करना जरूरी है।

कोर्ट भी किरायेदार के साथ खड़ा

कई बड़े फैसलों में सुप्रीम Court ने साफ कहा कि जबरन बेदखली नहीं हो सकती, मालिक को “वास्तविक जरूरत” साबित करनी होगी। कानूनी प्रक्रिया के बिना कार्रवाई गलत है।

किरायेदार खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

  • हमेशा लिखित रेंट एग्रीमेंट करें
  • हर पेमेंट का रिकॉर्ड रखें
  • विवाद हो तो पहले बातचीत करें
  • जरूरत पड़े तो पुलिस/कोर्ट जाएं

किरायेदार होना कमजोरी नहीं है। यह समझना जरूरी है कि घर किराए का हो सकता है, लेकिन अधिकार आपके अपने हैं। मकान मालिक, मालिक हो सकता है,
लेकिन कानून से बड़ा कोई नहीं।

अन्य खबरे