टेलीकॉम कम्पनियों का आम यूजर्स को बड़ा झटका!: 2026 के अंत तक रिचार्ज प्लान महंगे करने की तैयारी, एयरटेल का यह फेमस 84 दिन का प्लान हुआ बंद, वहीं वोडाफोन-जिओ ने भी...जानें कितनी बढ़ सकती रिचार्ज की कीमतें?
टेलीकॉम कम्पनियों का आम यूजर्स को बड़ा झटका!

टेलीकॉम: देश में मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा संकेत सामने आ रहा है; टेलीकॉम कंपनियां बिना शोर किए धीरे-धीरे रिचार्ज प्लान महंगे कर रही हैं। यह कोई साधारण बदलाव नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति है, जिसे एक्सपर्ट्स “टेस्टिंग द वाटर्स” कह रहे हैं। यानी कंपनियां पहले छोटे बदलाव करके ग्राहकों की प्रतिक्रिया देख रही हैं, ताकि आगे बड़े झटके दिए जा सकें।

एयरटेल का पहला वार; सस्ते प्लान गायब, कीमतें बढ़ीं

आपको बता दें कि सबसे बड़ा बदलाव भारती एयरटेल की तरफ से आया है। एयरटेल ने ₹799 वाला लोकप्रिय प्लान बंद हो चुका है। ₹859 वाला प्लान बढ़कर ₹899 हो गया। बाहरी तौर पर यह मामूली बढ़ोतरी लगती है, लेकिन करोड़ों यूजर्स के स्तर पर यह कंपनियों के लिए बड़ा मुनाफा है

वोडाफोन आईडिया ने भी बदला खेल

गौरतलब है कि वोडाफोन आईडिया भी पीछे नहीं है। “नॉन स्टॉप हीरो” प्लान में बदलाव किया गया है। अनलिमिटेड डेटा अब कई जगह सिर्फ रात तक सीमित यानी कीमत लगभग वही लेकिन फायदा कम मिलेगा।

OTT का ‘चालाक कार्ड’: असली खेल छुपाने की कोशिश

आपको बता दें कि कंपनियां अब प्लान्स के साथ OTT सब्सक्रिप्शन जोड़ रही हैं। यूजर को लगता है “ज्यादा वैल्यू मिल रही है, लेकिन असल में बेस प्लान महंगा या बेनिफिट्स कम हो रहे हैं।

ARPU गेम: असली मकसद क्या है?

आपको बता दें कि टेलीकॉम कंपनियों का मुख्य लक्ष्य ARPU (Average Revenue Per User) बढ़ाना है। Airtel का लक्ष्य ₹300 प्रति यूजर है जो अभी लगभग ₹250 है। वहीं रिलायंस जिओ भविष्य के विस्तार और संभावित IPO से पहले रेवेन्यू मजबूत करना चाहती है

क्या आने वाला है बड़ा झटका?

इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026 के अंत तक 15 से 20% तक टैरिफ बढ़ सकता है। लेकिन अभी कंपनियां सीधे बड़ा ऐलान क्यों नहीं कर रहीं? महंगाई का दबाव, यूजर रिएक्शन का डर इसलिए “धीरे-धीरे आदत डालो” वाली रणनीति अपनाई जा रही है

यूजर्स पर असर शुरू

विदित है कि पहली नजर में सब सामान्य लगता है लेकिन असल में प्लान महंगे, फायदे कम और खर्च धीरे-धीरे बढ़ रहा यानी “छोटे बदलाव, बड़ा असर” हो रहा है।

899 रुपये वाले प्लान में क्या मिला, क्या गया?

एयरटेल के नए ₹899 प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 1.5GB डेटा (84 दिन), 100 SMS रोज मिलेगा लेकिन कैशबैक जैसे पुराने फायदे हटाए गए। यानी कीमत बढ़ी, वैल्यू संतुलित या कम हुई।

ग्राहकों लिए सबसे जरूरी सलाह

विदित है कि ग्राहकों के लिये निम्नलिखित सलाह दी गयी है।

  • रिचार्ज से पहले प्लान ध्यान से देखें
  • पुराने प्लान्स की तुलना करें
  • जरूरत के हिसाब से ही प्लान चुनें

सब मिलाकर आने वाला समय और महंगा हो सकता है। टेलीकॉम सेक्टर में जो अभी दिख रहा है, वह सिर्फ शुरुआत है अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो आने वाले महीनों में बड़े टैरिफ हाइक, सस्ते प्लान खत्म और 5G के नाम पर महंगे पैक मिलेंगे।

अन्य खबरे