UP में वाहन चालकों को बड़ा झटका!: बिना HSRP अब नहीं मिलेगा PUC सर्टिफिकेट, 15 अप्रैल से नया नियम लागू, जानें क्या है HSRP और क्यों है यह इतना जरूरी_एक नजर
UP में वाहन चालकों को बड़ा झटका!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वाहन चालकों के लिए बड़ा बदलाव लागू हो गया है। 15 अप्रैल से अब हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के बिना किसी भी वाहन की प्रदूषण जांच (PUC) नहीं होगी। यानी अगर आपकी गाड़ी में HSRP नहीं लगी है, तो आप प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने से सीधे वंचित रह जाएंगे। परिवहन विभाग के इस सख्त फैसले के बाद राज्यभर में लाखों वाहन मालिकों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।

क्या है नया नियम?

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि यह बदलाव 15 अप्रैल 2026 से यानी कल से लागू हो गया है। बिना HSRP वाले वाहनों का PUC सर्टिफिकेट जारी नहीं होगा। सभी प्रदूषण जांच केंद्रों को सख्त निर्देश जारी है। संभागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार झा ने साफ कहा है कि यह नियम भारत सरकार के निर्देशों के तहत लागू किया गया है और इसमें किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

क्यों लिया गया ये फैसला?

गौरतलब है कि सरकार का उद्देश्य है कि फर्जी नंबर प्लेट पर रोक लगाना, वाहन की सही पहचान सुनिश्चित करना और प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत बनाना है। अब PUCC पोर्टल को भी इस तरह अपडेट किया गया है कि बिना HSRP वाले वाहन का डेटा स्वीकार ही नहीं होगा।

आपके लिए क्या बदलेगा?

आपको बता दें कि अगर आपकी गाड़ी में HSRP नहीं है, तो PUC नहीं बनेगा। चालान का खतरा बढ़ जाएगा। सड़क पर चेकिंग में परेशानी हो सकती है। यानी अब सिर्फ गाड़ी चलाना ही नहीं, बल्कि नियमों के अनुसार उसे अपडेट रखना भी जरूरी हो गया है।

प्रदूषण केंद्रों को मिले सख्त आदेश

गौतरतलब है कि परिवहन विभाग ने सभी PUC सेंटर को निर्देश दिए हैं:

  • बिना HSRP वाले वाहन की जांच न करें
  • बड़े अक्षरों में सूचना बोर्ड लगाएं
  • वाहन मालिकों को जागरूक करें

क्या है HSRP और क्यों जरूरी है?

विदित है कि HSRP एक खास तरह की नंबर प्लेट होती है जिसमें:

•यूनिक कोड

•होलोग्राम

•लेजर ब्रांडिंग

जैसी सुरक्षा विशेषताएं होती हैं, जिससे वाहन की पहचान आसान और सुरक्षित होती है।

उत्तर प्रदेश में यह नया नियम साफ संकेत है कि अब वाहन नियमों में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं बची है। अगर अभी तक आपने HSRP नहीं लगवाई है, तो तुरंत लगवाएं, वरना अगली बार PUC बनवाने पहुंचेंगे, तो खाली हाथ लौटना पड़ सकता है।

अन्य खबरे