नई दिल्ली/ऑटोमोबाइल: टोल टैक्स को लेकर अक्सर परेशान रहने वाले लोगों के लिए अब बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने नई टोल नीति लागू कर दी है, जिसके तहत टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों को अब हर बार टोल नहीं देना पड़ेगा। सिर्फ ₹340 में मासिक पास बनवाकर वे पूरे महीने अनलिमिटेड बार टोल पार कर सकेंगे। यह फैसला खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जो रोजाना काम, पढ़ाई या बिजनेस के लिए टोल पार करते हैं।
20 किलोमीटर दायरे वालों को सीधा फायदा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई व्यवस्था के तहत टोल प्लाजा से 20 किमी के अंदर रहने वाले लोग ही इस योजना के पात्र होंगे। इससे हर बार टोल देने की झंझट खत्म हो जायेगी। सिर्फ ₹340 में मंथली अनलिमिटेड पास से सारी परेशानी खत्म हो जाएगी। इससे रोजाना यात्रा करने वालों का खर्च काफी कम हो जाएगा और समय भी बचेगा।
‘Pay as You Go’ से बदला खेल
गौरतलब है कि सरकार पहले ही ‘Pay as You Go’ नीति लागू कर चुकी है, जिसमें टोल अब दूरी के हिसाब से लिया जाता है। GNSS तकनीक से ट्रैकिंग होती है। पारदर्शिता और सटीक बिलिंग सुनिश्चित होती है। नई लोकल पास सुविधा इसी सिस्टम को और आसान बनाती है।
कैसे काम करेगा ₹340 वाला पास?
आपको बता दें कि एक बार पास बनवाने के बाद पूरे महीने अनलिमिटेड एंट्री-एग्जिट मिलेगी। FASTag से बार-बार कटने की समस्या खत्म हो जाएगी। रोजाना यात्रियों के लिए सबसे बड़ा फायदा होगा।
पास बनवाने के लिए क्या चाहिए?
विदित है कि आवेदन के समय आपको ये दस्तावेज देने होंगे:
पास बनवाने की प्रक्रिया आसान
पास FASTag में अपडेट हो सकता है या फिजिकल कार्ड भी मिल सकता है।
किसे मिलेगा फायदा, किसे नहीं?
गौरतलब है कि यह फायदा निजी (Private) वाहन मालिक के लिए होगा। और केवल 20 किमी के अंदर रहने वाले लोगों के लिए होगा। वहीं कमर्शियल वाहन और 20 किमी से बाहर रहने वालों के लिए यह फायदा नहीं मिलेगा।
हर महीने करना होगा रिन्यू
आपको बता दें कि यह पास मासिक आधार पर वैध होगा, इसलिए हर महीने नवीनीकरण जरूरी है। हालांकि, एक बार डॉक्यूमेंट वेरिफाई होने के बाद प्रक्रिया आसान हो जाती है।
रोजाना यात्रियों के लिए गेम चेंजर फैसला
विदित है कि नई टोल नीति से खर्च में भारी कमी होगी, समय की बचत होगी। ट्रैफिक में तेजी आएगी। और FASTag कटौती की परेशानी खत्म हो जाएगी।
सरकार का यह कदम न केवल आम लोगों को राहत देगा, बल्कि सड़क यात्रा को ज्यादा स्मार्ट, सस्ता और सरल भी बनाएगा।