नोएडा में प्राइवेट कर्मचारियों को योगी सरकार की बड़ी राहत!: महिलाओं की सुरक्षा होगी प्राथमिकता, दोगुना ओवरटाइम, 10 तारीख तक सैलरी समेत किए गए ये 4 बड़े ऐलान_एक नजर
नोएडा में प्राइवेट कर्मचारियों को योगी सरकार की बड़ी राहत!

नोएडा/लखनऊ : लगातार विरोध-प्रदर्शन और हड़ताल के बाद आखिरकार सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए नए सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। अब कंपनियों की मनमानी पर लगाम कसते हुए दोगुना ओवरटाइम भुगतान, समय पर वेतन और बोनस सीधे बैंक खाते में देने को अनिवार्य कर दिया गया है।

हड़ताल का असर; सरकार का सख्त कदम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से कर्मचारी वेतन में देरी, अनियमितता और शोषण के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और तुरंत श्रमिकों के हित में बड़े फैसले लागू कर दिए गए।

अब ये होंगे नए नियम (सबसे बड़ा बदलाव)

  1. ओवरटाइम का मिलेगा दोगुना पैसा

अगर किसी कर्मचारी से तय समय से ज्यादा काम कराया जाता है, तो उसे सामान्य मजदूरी के मुकाबले दोगुना भुगतान करना अनिवार्य होगा। किसी भी तरह की कटौती नहीं चलेगी।

  1. रविवार को काम; डबल सैलरी

गौरतलब है कि अब हर कर्मचारी को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी जरूरी होगी। अगर रविवार को काम कराया गया तो दोगुनी मजदूरी देनी होगी।

  1. 10 तारीख तक सैलरी अनिवार्य

विदित है कि नए नियम के तहत अब हर महीने 10 तारीख तक वेतन देना होगा। एकमुश्त भुगतान अनिवार्य होगा। कर्मचारियों को वेतन पर्ची देना भी जरूरी होगा।

  1. बोनस सीधे खाते में

आपको बता दें कि सभी कर्मचारियों का बोनस 30 नवंबर तक सीधे बैंक खाते में जमा होगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ी रुकेगी।

महिलाओं की सुरक्षा पर भी बड़ा फोकस

गौरतलब है कि सरकार ने कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी कड़े निर्देश दिए हैं:

•हर कंपनी में आंतरिक शिकायत समिति बनेगी
•समिति की अध्यक्ष महिला होगी
•कार्यस्थल पर शिकायत पेटी लगाना अनिवार्य
•यौन उत्पीड़न के मामलों पर त्वरित कार्रवाई

शिकायत के लिए कंट्रोल रूम तैयार

आपको बता दें कि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। अब कर्मचारी सीधे शिकायत दर्ज कर सकेंगे और उस पर तुरंत कार्रवाई होगी।

प्रशासन की चेतावनी

जिलाधिकारी और श्रम विभाग ने साफ कहा है कि नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर सख्त कार्रवाई होगी। श्रमिकों के शोषण को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

CM योगी का नोएडा के श्रमिकों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है। अब सवाल यह है कि क्या ये नियम जमीन पर सख्ती से लागू होंगे या फिर कागजों तक सीमित रह जाएंगे? फिलहाल इतना तय है कि सरकार ने कंपनियों को साफ संदेश दे दिया है कि अब मनमानी नहीं चलेगी।

अन्य खबरे