लाइफस्टाइल : देशभर में फैले पेट्रोल पंप सिर्फ ईंधन भरवाने की जगह नहीं, बल्कि आपके अधिकारों का केंद्र भी हैं। सरकार और तेल कंपनियों के नियम साफ कहते हैं कि कुछ जरूरी सुविधाएं हर नागरिक को बिल्कुल मुफ्त मिलेंगी, चाहे आपने पेट्रोल डलवाया हो या नहीं। फिर भी जानकारी के अभाव में ज्यादातर लोग इन हकों से अनजान रहते हैं और कई बार उनका फायदा भी नहीं उठा पाते। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि पेट्रोल पंप पर मिलने वाली 7 फ्री सुविधाएं, जिनसे कोई भी मालिक आपको वंचित नहीं कर सकता।
1. फ्री एयर (टायर में हवा)
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि अगर आपकी गाड़ी के टायर में हवा कम है, तो किसी भी पेट्रोल पंप पर बिल्कुल मुफ्त हवा भरवाना आपका अधिकार है। डिजिटल मशीन या स्टाफ मदद के लिए मौजूद रहता है। इसके लिए एक भी रुपया देना जरूरी नहीं।
2. साफ पीने का पानी
गौरतलब है कि लंबे सफर में प्यास लगना आम बात है। पेट्रोल पंप पर आप फ्री में साफ पीने का पानी मांग सकते हैं। इसके लिए ग्राहक होना भी जरूरी नहीं है।
3. टॉयलेट की सुविधा (फ्री उपयोग)
गौरतलब है कि टॉयलेट की जरूरत कभी भी पड़ सकती है। हर पेट्रोल पंप पर साफ-सुथरा टॉयलेट होना अनिवार्य है। कोई भी व्यक्ति इसे फ्री में इस्तेमाल कर सकता है।
4. इमरजेंसी कॉल करने का अधिकार
विदित है कि अगर फोन बंद हो जाए या आप किसी मुसीबत में फंस जाएं तो पेट्रोल पंप से एक फ्री कॉल करने का अधिकार है। मालिक इसे देने से मना नहीं कर सकता
5. फर्स्ट एड बॉक्स
छोटी-मोटी चोट लग जाए तो घबराएं नहीं। पेट्रोल पंप पर फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध होना जरूरी है। इसमें पट्टियां और जरूरी दवाएं होनी चाहिए
6. फायर सेफ्टी उपकरण (आपात स्थिति में उपयोग)
आपको बता दें कि आग जैसी स्थिति में वहां मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग करने का अधिकार हर व्यक्ति को है। इनका काम करना पंप मालिक की जिम्मेदारी है।
7. रसीद और शिकायत सुविधा
यह आपका सबसे बड़ा कानूनी हथियार है। चाहे ₹10 का पेट्रोल हो, रसीद मांगना आपका अधिकार है। हर पंप पर मालिक का नाम/नंबर, काम का समय, शिकायत रजिस्टर (Complaint Book) अनिवार्य है।
अगर कोई मना करे तो क्या करें?
अगर कोई पेट्रोल पंप इन सुविधाओं के लिए पैसे मांगे या मना करे तो आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं या संबंधित तेल कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
पेट्रोल पंप पर सिर्फ गाड़ी नहीं, आपको अपने अधिकार की भी जानकारी होनी चाहिए। छोटी-सी जानकारी आपको अनावश्यक खर्च और परेशानी से बचा सकती है। अब अगली बार जब आप पेट्रोल पंप जाएं सिर्फ तेल नहीं, अपने हक भी जरूर याद रखें।