CM योगी; यूपी पुलिस में होंगी 1 लाख नई भर्ती!: सिपाही-दरोगा-होमगार्ड सब होंगे शामिल, यूपी पुलिस बनेगी देश की सबसे मजबूत फ़ोर्स, वहीं नई ट्रेनिंग सेंटर सहित...जानिए उनके भाषण की प्रमुख बातें_एक नजर
CM योगी; यूपी पुलिस में होंगी 1 लाख नई भर्ती!

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि इस साल यूपी पुलिस में 1 लाख नई भर्तियां की जाएंगी, जिसमें सिपाही, दरोगा और होमगार्ड जैसे पद शामिल होंगे। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 936 रेडियो ऑपरेटरों को जॉइनिंग लेटर भी सौंपे, जिससे भर्ती प्रक्रिया की रफ्तार और इरादे दोनों साफ दिखाई दिए।

“न सिफारिश, न पैसा”; सरकार का बड़ा दावा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीएम योगी ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा बयान दिया कि नौकरी के लिए अब सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूरी भर्ती मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर होगी। आरक्षण नियमों का पालन करते हुए चयन होगा। उन्होंने कहा कि “योग्यता और क्षमता ही अब चयन का आधार है”, जो युवाओं के बीच बड़ा संदेश माना जा रहा है।

9 साल में 2.20 लाख भर्तियां; सरकार का रिकॉर्ड दावा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के अनुसार पिछले 9 वर्षों में 2.20 लाख से ज्यादा पुलिस भर्ती होगी। 2025 में ही 60,244 सिपाहियों की भर्ती और ट्रेनिंग होगी। एक साथ 112 केंद्रों पर पासिंग आउट परेड होगा। यह दावा किया गया कि इतनी बड़ी संख्या कई राज्यों की कुल पुलिस फोर्स से भी ज्यादा है।

ट्रेनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव

विदित है कि पहले जहां एक बार में सिर्फ 3000 पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग मिलती थी, अब यूपी में बड़े स्तर पर ट्रेनिंग की क्षमता विकसित होगी। मॉडल थाने और आधुनिक बैरक तैयार किए जायेंगे। नए फायर स्टेशन और सुरक्षा इकाइयां स्थापित होंगी। इसके साथ ही एसडीआरएफ और महिला बटालियन जैसी नई यूनिट्स भी जोड़ी गई हैं।

फॉरेंसिक और टेक्नोलॉजी पर फोकस

सीएम योगी ने बताया कि हर जिले में मोबाइल फॉरेंसिक लैब सक्रिय होंगे। साक्ष्य आधारित जांच को बढ़ावा मिलेगा। आधुनिक तकनीक से पुलिसिंग मजबूत होगी। इससे अपराध जांच में तेजी और सटीकता दोनों बढ़ने का दावा किया गया है।

खेल और फिटनेस पर भी जोर

पुलिस बल में अब सिर्फ कानून-व्यवस्था नहीं, बल्कि फिटनेस और खेल को भी प्राथमिकता दी जा रही है। जिसके तहत 500 से ज्यादा खिलाड़ियों को पुलिस में शामिल किया गया है। इससे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन होगा। सीएम ने पुलिसकर्मियों से कहा कि “फिट रहेंगे तो बेहतर सेवा दे पाएंगे”

कानून व्यवस्था से विकास तक का लिंक

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि मजबूत कानून व्यवस्था से निवेश और विकास को मजबूती मिलेगी। यूपी को “गुंडा-मुक्त, दंगा-मुक्त” बनाने का दावा किया गया। इससे निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी आएगी। यानी सरकार का फोकस सिर्फ भर्ती नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को मजबूत करने पर है।

1 लाख भर्तियों का यह ऐलान युवाओं के लिए बड़ा अवसर भी है और एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी। यह भर्ती प्रक्रिया तय समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी होने पर यूपी पुलिस की क्षमता में और मजबूती आएगी।

अन्य खबरे