CNG के आधे कार मार्केट पर, एक ही कंपनी का राज!: FY 2026 के आंकड़े आए सामने, टॉप 10 में 7 गाड़ियां एक ही ब्रांड की, नंबर-1 कंपनी का नाम जान चौंक जायेंगे आप, देखें टॉप-10 कम्पनियों की लिस्ट_एक नजर
CNG के आधे कार मार्केट पर, एक ही कंपनी का राज!

ऑटोमोबाइल : भारत देश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच अब CNG कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। कम खर्च, बेहतर माइलेज और सस्ती रनिंग कॉस्ट की वजह से लोग तेजी से CNG गाड़ियों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि भारत के CNG मार्केट पर एक ही कंपनी का दबदबा साफ दिख रहा है और बाकी कंपनियां अभी काफी पीछे हैं।

नंबर-1 पर कौन? जिसने सबको पछाड़ दिया

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि Maruti Suzuki Ertiga सबसे नंबर 1 CNG कार बनकर सामने आयी है। वित्तीय वर्ष (FY) 2026 में इसकी कुल सेल्स 1,45,480 यूनिट रही और इसका मार्केट शेयर 14.3% रहा। यह कार 7-सीटर स्पेस, कम खर्च और फैमिली + कमर्शियल यूज के कारण यह कार लगातार टॉप पर बनी हुई है।

दूसरे नंबर पर भी वही कंपनी

गौरतलब है कि दूसरे नंबर पर मारुती कंपनी की ही Maruti Suzuki Dzire है। FY 26 में इसकी सेल्स 1,35,330 यूनिट रही। और मार्केट शेयर 13.3% रही। यह कॉम्पैक्ट सेडान मार्च 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कार भी रही।

तीसरे नंबर पर किफायती चैंपियन

विदित है कि तीसरे नंबर पर Maruti Suzuki WagonR रही। FY 26 में इसकी सेल्स 96,381 यूनिट रही। इसका मार्केट शेयर 9.5% रही। यह कार सस्ती कीमत और शानदार माइलेज की वजह से यह आम लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

टॉप-10 CNG कारों की पूरी लिस्ट (FY 2026) और बिकी हुई यूनिट्स

1. Maruti Suzuki Ertiga – 1,45,480

2. Maruti Suzuki Dzire – 1,35,330

3. Maruti Suzuki WagonR – 96,381

4. Maruti Suzuki Brezza – 71,329

5. Tata Nexon – 69,168

6. Tata Punch – 67,468

7. Maruti Suzuki Eeco – 66,675

8. Hyundai Aura – 62,612

9. Maruti Suzuki Fronx – 54,805

10. Maruti Suzuki Celerio – 35,677

आधे से ज्यादा मार्केट पर एक कंपनी का कब्जा रहा और वह है Maruti सुजुकी। टॉप-10 में 7 कारें इसी कंपनी की हैं। टॉप-5 में 4 कारें इसी ब्रांड की रही। इस कंपनी के पास CNG मार्केट का 50%+ हिस्सा अकेले कब्जे में रहा। साफ है कि CNG सेगमेंट में अभी भी बाकी कंपनियां पीछे हैं।

बाकी कंपनियों की स्थिति

आपको बता दें कि CNG मार्केट में टाटा मोटर्स ने Nexon और Punch से मजबूत एंट्री की है। हुंडई ने भी अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। Renault और Nissan ने भी डीलर फिटमेंट CNG पर फोकस किया है। वहीं Mahindra और Skoda अभी प्लानिंग स्टेज पर है।

क्यों बढ़ रहा है CNG का क्रेज?

आपको बता दें कि CNG एक पेट्रोल-डीजल से सस्ता फ्यूल है। यह कम रनिंग कॉस्ट पर चलता है। शहरों में बढ़ता CNG नेटवर्क भी इसके विस्तार का प्रमुख कारण है। टैक्सी और कमर्शियल यूज में भी इसकी ज्यादा मांग है।

भारत का CNG कार मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन फिलहाल यह एक कंपनी के दबदबे में है। हालांकि, टाटा और अन्य ब्रांड्स की एंट्री से मुकाबला धीरे-धीरे दिलचस्प होता जा रहा है और आने वाले समय में यह सेगमेंट और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनने वाला है।

अन्य खबरे