जेवर एयरपोर्ट बनेगा यूपी के आर्थिक विकास का इंजन!: किसानों की आय में होगी 30% की बढ़ोतरी, GDP वृद्धि, लाखों रोजगार, 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी सहित...जानें कैसे यह एयरपोर्ट बदल देगा यूपी की आर्थिक तस्वीर
जेवर एयरपोर्ट बनेगा यूपी के आर्थिक विकास का इंजन!

नोएडा : उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक बड़े बदलाव के दौर में प्रवेश करने जा रही है। Noida International Airport (जेवर एयरपोर्ट) का शुभारंभ प्रदेश के आर्थिक ढांचे को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। यह परियोजना केवल एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को गति देने वाला प्रमुख इंजन मानी जा रही है।

सिर्फ एयरपोर्ट नहीं, आर्थिक इंजन

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित उद्घाटन के साथ यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को वैश्विक बाजार से सीधे जोड़ेगा। इससे कृषि, उद्योग, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

किसानों को सीधा फायदा

आपको बता दें कि इस परियोजना के माध्यम से फल, सब्जियां, डेयरी और फूल जैसे उत्पाद सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच सकेंगे। इससे “फार्म-टू-ग्लोबल मार्केट” मॉडल को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

GDP में वृद्धि की उम्मीद

विशेषज्ञों के अनुसार, एयरपोर्ट के पूर्ण संचालन के बाद उत्तर प्रदेश की जीडीपी में लगभग 1 प्रतिशत तक अतिरिक्त वृद्धि संभव है। इससे व्यापार, पर्यटन और निवेश गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

रोजगार के बड़े अवसर

गौरतलब है कि इस परियोजना से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। शुरुआती वर्षों में करीब 50 हजार प्रत्यक्ष रोजगार और लाखों अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है, जो आगे चलकर कई गुना बढ़ सकते हैं।

MSME और उद्योग को नई ताकत

गौरतलब है कि राज्य के लाखों सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) को वैश्विक बाजार तक पहुंच मिलेगी। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग जैसे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और उत्तर प्रदेश एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर सकता है।

रियल एस्टेट और निवेश में तेजी

आपको बता दें कि एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे तेजी से निवेश केंद्र के रूप में विकसित होंगे। यहां होटल, वेयरहाउस, लॉजिस्टिक्स पार्क और औद्योगिक इकाइयों में बड़े निवेश की संभावना है।

वैश्विक एविएशन हब बनने की दिशा

विदित है कि प्रस्तावित मल्टी-रनवे क्षमता के साथ यह एयरपोर्ट भविष्य में देश का सबसे बड़ा एविएशन हब बन सकता है। यह दिल्ली के मौजूदा एयरपोर्ट पर दबाव कम करने के साथ अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा।

लॉजिस्टिक्स सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

आपको बता दें कि बेहतर कनेक्टिविटी और फ्रेट कॉरिडोर के पास स्थित होने के कारण लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी। इससे सप्लाई चेन अधिक प्रभावी बनेगी और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के लिए एक रणनीतिक बदलाव साबित हो सकता है। यह परियोजना प्रदेश को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत करेगी, बल्कि उसे राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान भी दिलाएगी।

अन्य खबरे