इस शहर में खुला देश का पहला एलपीजी ATM!: 2 से 3 मिनट में मिल जायेंगे गैस सिलेंडर, 24 घंटे मिलेगी सेवा, जानें कहाँ शुरू हुई यह सुविधा और कैसे काम करेगा यह सिस्टम?
इस शहर में खुला देश का पहला एलपीजी ATM!

गुरुग्राम : अब गैस सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार करने का दौर खत्म होने वाला है। हरियाणा के गुरुग्राम में देश का पहला LPG ATM शुरू हो गया है, जहां महज 2 से 3 मिनट में भरा हुआ सिलेंडर मिल रहा है, वो भी 24 घंटे। इस नई सुविधा को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने “भारत गैस इंस्टा LPG” नाम से लॉन्च किया है, जिसे फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है।

अब गैस भी ATM से; कैसे काम करता है सिस्टम?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मशीन बिल्कुल ATM की तरह काम करती है। पहले मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरिफिकेशन करना होगा, फिर खाली सिलेंडर स्कैन होगा और UPI से पेमेंट होगा। और 2 मिनट में भरा सिलेंडर बाहर आ जायेगा। यह पूरा सिस्टम डिजिटल और कॉन्टैक्टलेस है।

कहां शुरू हुई यह सुविधा?

आपको बता दें कि यह LPG ATM गुरुग्राम के सोहना सेक्टर-33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगाया गया है। यहां रहने वाले लोग अब बिना डिलीवरी का इंतजार किए दिन या रात कभी भी सिलेंडर ले सकते हैं

लोहे नहीं, हल्के ‘स्मार्ट सिलेंडर’

इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पारंपरिक लोहे के बजाय कंपोजिट सिलेंडर मिलते हैं

इनकी खुबियाँ :

•वजन लगभग आधा

•गैस का स्तर बाहर से दिखाई देता है

•जंग नहीं लगता

•उठाने और ले जाने में आसान

फिलहाल यहाँ 10 किलो के सिलेंडर उपलब्ध हैं।

स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस

गौरतलब है कि मशीन में एक बार में करीब 10 सिलेंडर स्टोर होते हैं। जैसे ही स्टॉक कम होता है सिस्टम खुद गैस एजेंसी को अलर्ट भेज देता है। यानी “नो स्टॉक” की समस्या लगभग खत्म।

क्यों जरूरी पड़ा LPG ATM?

विदित है कि मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय हालात और सप्लाई चेन की दिक्कतों के कारण कई जगह गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है ऐसे में यह मॉडल तेज, आसान और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आया है।

लोगों का क्या कहना है?

स्थानीय निवासियों के मुताबिक “पहले डिलीवरी का इंतजार करना पड़ता था, अब 2 मिनट में सिलेंडर मिल जाता है” खासकर रात या छुट्टी के दिन यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो जल्द ही अन्य शहरों और सोसाइटी में भी LPG ATM लगाए जा सकते हैं यानी भविष्य में गैस सिलेंडर लेना उतना ही आसान हो सकता है जितना ATM से पैसे निकालना।

अन्य खबरे