भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें!: अभिनेत्री अंजलि राघव की शिकायत पर महिला आयोग ने नोटिस जारी कर माँगा जवाब, स्टेज पर 'बैड टच' के आरोप में इस तारीख़ को होना होगा पेश, पूरा मामला_एक नजर
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें!

नई दिल्ली/फरीदाबाद : भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरा पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव की शिकायत पर हरियाणा महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए नोटिस जारी किया है।

2 अप्रैल को आयोग में होना होगा पेश :

गौरतलब है कि आयोग ने पवन सिंह को 2 अप्रैल को फरीदाबाद स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है, जहां दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।

जानें क्या है पूरा मामला?

शिकायत के अनुसार घटना अगस्त 2025 की बताई जा रही है लखनऊ का एक स्टेज प्रोग्राम के दौरान अभिनेत्री अंजलि राघव का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने उन्हें गलत तरीके से छुआ इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। इस दौरान उन्होंने मौके पर विरोध भी जताया था।

विवाद बढ़ने पर पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर मांगी थी माफ़ी

आपको बता दें कि विवाद के बाद पवन सिंह बोले कि - "मेरा इरादा गलत नहीं था। अगर अंजलि जी को बुरा लगा तो मैं क्षमा चाहता हूं।” लेकिन इसके बाद अंजलि ही ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं

पहले शांत हुआ मामला… अब फिर उठा

आपको बता दें कि बताया जा रहा है कि घटना के बाद दोनों पक्षों में बातचीत हुई थी। मामला कुछ समय के लिए शांत हो गया लेकिन अब अंजलि राघव ने दोबारा शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग उठाई है उनका आरोप है कि बिना सहमति छूने के साथ-साथ वीडियो वायरल होने से उनकी छवि प्रभावित हुई।

महिला आयोग का सख्त रुख

विदित है कि आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के मुताबिक शिकायत को गंभीरता से लिया गया है, दोनों पक्षों को आमने-सामने बुलाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी, 2 अप्रैल की सुनवाई इस केस में अहम मानी जा रही है।

अब आगे क्या?

विदित है कि आयोग पूछताछ के बाद रिपोर्ट तैयार करेगा जरूरत पड़ी तो आगे कानूनी कार्रवाई की सिफारिश भी हो सकती है यानी यह मामला अब सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर जांच के दायरे में आ गया है।

यह मामला अभी जांच के अधीन है, आरोप गंभीर हैं, लेकिन अंतिम फैसला जांच और तथ्यों के आधार पर ही होगा।

अन्य खबरे