नई दिल्ली : राजधानी की महिलाओं के लिए सरकार ने एक बड़ा और असरदार फैसला लिया है। दिल्ली बजट 2026 में घोषित ‘महिला समृद्धि योजना’ अब चर्चा के केंद्र में है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे। यह योजना खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को राहत देने के लिए लाई गई है, ताकि उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।
कौन-कौन महिलाओं को मिलेगा फायदा?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला समृद्धि योजना के तहत सभी महिलाओं को पैसा नहीं मिलेगा, बल्कि कुछ शर्तें तय की गई हैं—
•उम्र: 21 से 59 साल
•दिल्ली की निवासी (कम से कम 5 साल)
•BPL या EWS श्रेणी में होना जरूरी
•परिवार की सालाना आय लगभग 2.5–3 लाख तक
•परिवार में कोई इनकम टैक्स पेयर नहीं
•महिला सरकारी नौकरी में न हो
•किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ न ले रही हो
कब से शुरू होगी योजना?
गौरतलब है कि सरकार ने बजट में घोषणा कर दी है फिलहाल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी है। जैसे ही आवेदन शुरू होंगे, सीधे खाते में पैसे ट्रांसफर होने लगेंगे। सटीक तारीख जल्द जारी की जाएगी।
कैसे करें आवेदन? (बहुत आसान तरीका)
ऑनलाइन प्रक्रिया:
ऑफलाइन विकल्प:
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म भरकर नजदीकी सरकारी कार्यालय में जमा करें।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का लाभ पाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य हैं।
•आधार कार्ड
•BPL/आय प्रमाण पत्र
•निवास प्रमाण
•बैंक खाता (आधार लिंक)
•मोबाइल नंबर
•पासपोर्ट फोटो
°सरकारी नौकरी न होने का प्रमाण
योजना से क्या होगा फायदा?
गौरतलब है कि इस योजना से महिलाओं को हर महीने निश्चित आर्थिक मदद मिलेगी। घर खर्च में राहत होगा। आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस योजना से गरीब परिवारों को सीधी मदद की जा सकेगी।
यह योजना महिलाओं के लिए मासिक आर्थिक सुरक्षा का बड़ा कदम है। लेकिन फायदा सिर्फ योग्य और पात्र महिलाओं को ही मिलेगा। आवेदन शुरू होते ही तेजी से रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। महिला सशक्तिकरण के लिए यह योजना बहुत फायदेमंद साबित होगी।