LPG गैस बुकिंग नियमों में फिर बड़ा बदलाव!: अब इन लोगों को 25 की जगह 35 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर, वहीं अतिरिक्त सिलेंडर के लिए...जानें किन नियमों में किया गया बदलाव और ग्राहकों पर इसका प्रभाव_एक नजर
LPG गैस बुकिंग नियमों में फिर बड़ा बदलाव!

नई दिल्ली : घरेलू गैस इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। अब LPG सिलेंडर की बुकिंग पहले जैसी आसान नहीं रही। गैस कंपनियों ने बुकिंग के बीच का समय बढ़ाकर नया नियम लागू किया है, जिससे कई उपभोक्ताओं को अब पहले से ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

क्या है नया नियम? (सीधे समझिए)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Indian Oil Corporation समेत गैस कंपनियों ने बुकिंग गैप तय कर दिया है—

•1 सिलेंडर वाले ग्राहक

25 दिन बाद ही अगली बुकिंग

•2 सिलेंडर (डबल कनेक्शन)

अब 35 दिन का इंतजार जरूरी

उज्ज्वला योजना लाभार्थी

45 दिन बाद ही बुकिंग

यानी अगर आप जल्दी बुकिंग करेंगे, तो सिस्टम सीधे रिजेक्ट कर देगा

छोटे सिलेंडर पर भी सख्ती

गौरतलब है की सरकार ने बड़े सिलेंडर के साथ छोटे सिलेंडर पर भी सख्ती दिखाई है। अब :

•5 किलो सिलेंडर - 9 से 16 दिन का गैप

•10 किलो सिलेंडर - 18 से 32 दिन का गैप

ध्यान रहे यह समय बुकिंग से नहीं, डिलीवरी डेट से गिना जाएगा

क्यों बदले गए नियम?

गौरतलब है कि सरकार और कंपनियों का कहना है कि इन नियमों के बदलने के निम्नलिखित कारण हैं।

•गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए

•हर उपभोक्ता तक समान सप्लाई पहुंचाने के लिए

•स्टॉक और डिमांड को संतुलित रखने के लिए

यानी अब “जितनी जरूरत, उतनी गैस” की नीति पर काम हो रहा है।

ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

विदित है कि इसका ग्राहकों पर निम्नलिखित असर पड़ेगा।

•शहरों में डबल सिलेंडर वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित

•जल्दी खत्म होने पर भी इंतजार करना पड़ेगा

•बुकिंग में जल्दबाजी अब काम नहीं आएगी

नई सख्ती: OTP और e-KYC जरूरी

आपको बता दें कि डिलीवरी के समय OTP बताना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही e-KYC नहीं किया तो बुकिंग रद्द हो सकती है।

साल में सिर्फ 12 सब्सिडी सिलेंडर

विदित है कि 1 साल में 12 सिलेंडर का कोटा है, और ज्यादा चाहिए तो अतिरिक्त विवरण देना होगा।

जैसे—

•परिवार के सदस्य

•कार्यक्रम/शादी

•गैस खपत का कारण

सब मिलाकर गैस मिलना बंद नहीं हुआ है लेकिन अब नियमों के हिसाब से ही मिलेगा। सिलेंडर “जल्दी बुक करो और तुरंत पाओ” वाला सिस्टम खत्म हो गया है, अब आपको दिन और कोटा के हिसाब से ही सिलेंडर प्राप्त होगा।

अन्य खबरे