नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की साख मजबूत होने का असर अब सीधे भारतीयों की यात्रा आज़ादी पर दिखने लगा है। ताज़ा हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट ने लंबी छलांग लगाई है। फरवरी 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब दुनिया में 75वें स्थान पर पहुंच गया है। यानी कुछ ही महीनों में 5 पायदान ऊपर और एक साल में करीब 10 स्थान की उछाल। अब भारतीय नागरिक 56 देशों में बिना पहले से वीजा लिए या वीजा-ऑन-अराइवल के साथ यात्रा कर सकते हैं। वहीं पाकिस्तान की स्थिति और खराब हो गई है। उसकी रैंकिंग फिलिस्तीन, उत्तर कोरिया और सोमालिया से भी नीचे चली गई।
भारतीयों के लिए क्या बदला?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सुधार का मतलब सिर्फ रैकिंग सुधार नहीं बल्कि निम्नलिखित फायदे होंगे-
●विदेश घूमना आसान
●बिजनेस ट्रिप कम झंझट
●पढ़ाई के मौके बढ़े
●कम कागजी कार्रवाई
●कम वेटिंग टाइम
यानी अब पासपोर्ट सिर्फ पहचान पत्र नहीं, बल्कि “वैश्विक एंट्री पास” बनता जा रहा है।
किन देशों में आसानी से जा सकते हैं भारतीय, नहीं लगता वीजा?
गौरतलब है कि भारतीयों को एशिया, अफ्रीका, कैरेबियन और ओशिनिया के कई देशों में सीधी एंट्री मिलती है, ये देश है -
भारतीय नागरिकों के लिए पूर्ण Visa-Free देश
नेपाल
भूटान
बारबाडोस
डोमिनिका
ग्रेनाडा
हैती
जमैका
मॉन्टसेराट
सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइंस
त्रिनिदाद और टोबैगो
मॉरीशस
सेनेगल
गाम्बिया
फिजी
वानुअतु
किरिबाती
पाकिस्तान की हालत और कमजोर :
आपको बता दें कि जहां भारत ऊपर चढ़ा, वहीं पाकिस्तान नीचे फिसला।
नई रैंकिंग में:
पाकिस्तान — 97वां स्थान
फिलिस्तीन — 91
नॉर्थ कोरिया — 94
सोमालिया — 96
मतलब दक्षिण एशिया में भारत की यात्रा स्वतंत्रता अब स्पष्ट रूप से बेहतर मानी जा रही है।
दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट :
ताज़ा सूची में टॉप देश:
सिंगापुर — 192 देश वीजा-फ्री
जापान, दक्षिण कोरिया — 187
स्वीडन, UAE — 186
बेल्जियम, डेनमार्क, फिनलैंड — 185
ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, ग्रीस — 184
अमेरिका भी टॉप-10 में है, लेकिन भारत को अभी लंबा सफर तय करना है।
क्यों मजबूत हो रहा भारत का पासपोर्ट?
आपको बता दें कि विशेषज्ञ इसकी तीन वजह बताते हैं:
●बढ़ती कूटनीतिक साझेदारी
●व्यापार और निवेश संबंध
●वैश्विक भरोसे में वृद्धि
यानी यह सिर्फ ट्रैवल अपडेट नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्वीकार्यता का संकेत है।
आम आदमी के लिए इसका मतलब :
●विदेश यात्रा सस्ती और आसान
●पर्यटन कंपनियों को फायदा
●छात्रों को ज्यादा विकल्प
●बिजनेस विस्तार आसान
हेनले पासपोर्ट रैंकिंग की यह छलांग सिर्फ रैंकिंग नहीं बल्कि दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत और भरोसे की पहचान मानी जा रही है।