राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी!: राशन मिलने में आये समस्या तो अब घर बैठे करें Whatsapp पर शिकायत वही कार्रवाई...स्टेप-बाय-स्टेप शिकायत की पूरी प्रक्रिया
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी!

नई दिल्ली: देशभर के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब राशन लेने में किसी भी तरह की परेशानी होने पर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपको पूरा राशन नहीं मिल रहा, डीलर कम तौल रहा है, गलत व्यवहार कर रहा है या राशन कार्ड में किसी तरह की त्रुटि है, तो अब आप घर बैठे सिर्फ एक WhatsApp मैसेज के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

खाद्य विभाग ने जारी किया अन्न सहायता डिजिटल चैटबॉट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) ने लोगों की सुविधा के लिए 'अन्न सहायता' (Anna Sahayata) नाम से डिजिटल WhatsApp चैटबॉट और हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इसके जरिए शिकायत दर्ज करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

WhatsApp से ऐसे करें शिकायत दर्ज

सबसे पहले अपने मोबाइल में 9868200445 नंबर सेव करें। इसके बाद WhatsApp खोलकर इस नंबर पर Hi या Namaste लिखकर मैसेज भेजें। इसके बाद चैटबॉट आपकी पसंद की भाषा चुनने का विकल्प देगा। भाषा चुनने के बाद आपको अपना राशन कार्ड नंबर और आधार कार्ड के अंतिम चार अंक दर्ज करने होंगे। फिर स्क्रीन पर दिखाई देने वाले विकल्पों में अपनी समस्या चुनें। जैसे—राशन नहीं मिलना, कम राशन मिलना, डीलर की मनमानी, खराब व्यवहार या राशन कार्ड में सुधार। इसके बाद अपनी शिकायत का पूरा विवरण भेज दें।

मिलेगा शिकायत नंबर, घर बैठे चेक करें क्या हुई कार्रवाई

शिकायत दर्ज होते ही आपको WhatsApp पर एक शिकायत पंजीकरण नंबर मिलेगा। इसी नंबर की मदद से आप बाद में अपनी शिकायत की स्थिति भी आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।

WhatsApp नहीं है तो ये विकल्प भी मौजूद

गौरतलब है कि अगर किसी कारणवश आप WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो सरकार ने शिकायत दर्ज कराने के अन्य विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं।

  • टोल फ्री हेल्पलाइन 14457 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

  • राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1967 या 1800-180-2084 पर संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं।

  • 'मेरा राशन' (Mera Ration) मोबाइल ऐप डाउनलोड कर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है।

लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

नई डिजिटल व्यवस्था के बाद राशन कार्ड धारकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया आसान, तेज और पारदर्शी होगी। इससे राशन वितरण व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ने के साथ-साथ डीलरों की मनमानी पर भी काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद है।

अन्य खबरे