लखनऊ: उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा और हाईटेक विजन पेश किया है। “विकसित यूपी@2047” के तहत ऐसा शहरी मॉडल तैयार किया जा रहा है, जिसमें शहरों की तस्वीर ही बदल जाएगी और आम आदमी की जिंदगी भी।
‘15-Minute City’; अब हर सुविधा घर के पास
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मास्टर प्लान की सबसे बड़ी खासियत 15-Minute City कॉन्सेप्ट है यानी अस्पताल, स्कूल, बाजार, ऑफिस जैसी जरूरतें घर से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर मिलेंगी
इससे क्या होगा?
मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट से बदलेगा सफर
गौरतलब है कि सरकार शहरों में एक साथ कई ट्रांसपोर्ट सिस्टम जोड़ने जा रही है जिसमें मेट्रो, रैपिड रेल और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। इसका लक्ष्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल 25% तक बढ़ाना है मतलब निजी गाड़ियों पर निर्भरता कम और ट्रैफिक जाम में राहत रहेगी।
100% डिजिटल सेवाएं; अब सब कुछ ऑनलाइन
आपको बता दें कि नगर निकायों की सभी सेवाएं पूरी तरह डिजिटल होंगी। एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर (ICCC) से शहरों की निगरानी बढ़ेगी। GIS आधारित प्रॉपर्टी मैपिंग और टैक्स सिस्टम भी लागू होगा। यानी कम भ्रष्टाचार, ज्यादा पारदर्शिता, तेज सेवा से यूपी आगे बढ़ेगा।
लखनऊ बनेगा ‘स्टेट कैपिटल रीजन’
विदित है कि राजधानी लखनऊ को ‘State Capital Region (SCR)’ बनाया जाएगा। पूरे प्रदेश में अलग-अलग Regional Economic Hubs विकसित होंगे। इससे निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे साथ ही संतुलित विकास होगा।
पर्यावरण पर बड़ा फोकस; ‘स्पंज सिटी’ और जीरो वेस्ट
सरकार पर्यावरण को लेकर भी बड़ा कदम उठा रही है। स्पंज सिटी मॉडल से बारिश का पानी जमीन में जाएगा। बाढ़ का खतरा कम होगा और भूजल स्तर बढ़ेगा। Zero Landfill City लक्ष्य बनेगा। कचरे से ऊर्जा (Waste-to-Energy) प्लांट बनेगा। जिससे शहर साफ और टिकाऊ बनेंगे।
गरीबों के लिए भी बड़ी योजना
आपको बता दें कि गरीबों के निम्न आय वर्ग के लिए आवास योजनाएं तेज होंगी। सभी वर्गों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यानी “स्मार्ट सिटी” सिर्फ अमीरों के लिए नहीं, हर नागरिक के लिए होगा।
यूपी का शहरी भविष्य बदलने जा रहा है। 15 मिनट में जिंदगी की हर जरूरत पूरी होगी। डिजिटल सिस्टम से तेज और पारदर्शी प्रशासन होगा। बेहतर ट्रांसपोर्ट और साफ-सुथरे शहर बनेंगे। यह सिर्फ योजना नहीं, बल्कि UP को ग्लोबल स्टैंडर्ड पर ले जाने का रोडमैप है।