UP पुलिस में 81,000 पदों पर बम्पर भर्ती का ऐलान!: सीएम योगी बोले- अब नहीं होगी देरी, युवाओं के लिए महत्वपूर्ण होगा यह साल, जानें किन-किन पदों पर होगी भर्ती? यहाँ देखें पूरी डिटेल्स_एक नजर
UP पुलिस में 81,000 पदों पर बम्पर भर्ती का ऐलान!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि “2026-27 युवाओं के लिए सुनहरा साल साबित होगा।” यह घोषणा गुरुवार देर रात पुलिस विभाग की हाई लेवल समीक्षा बैठक में की गई, जहां कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के साथ-साथ रोजगार के बड़े अवसर खोलने का फैसला लिया गया।

किन पदों पर होगी बंपर भर्ती?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने साफ किया है कि यह भर्ती सिर्फ एक-दो पदों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि कई अहम कैटेगरी शामिल होंगी -

  • सिपाही (Constable)
  • उपनिरीक्षक (SI/दरोगा)
  • रेडियो सहायक परिचालक
  • कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A
  • पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय)

कुल मिलाकर 81,000+ पद, जिनमें से कुछ की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है।

CM का सख्त संदेश; “भर्ती में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं”

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। तकनीक आधारित सिस्टम लागू किया जाएगा। आरक्षण नियमों का सख्ती से पालन होगा। सभी भर्तियां समयसीमा के अंदर पूरी होंगी। मतलब साफ है कि अब “पेपर लीक” और देरी पर सरकार का जीरो टॉलरेंस रहेगा।

पुलिस सिस्टम भी होगा हाईटेक

विदित है कि भर्ती के साथ-साथ पुलिस को आधुनिक बनाने पर भी जोर दिया गया। PRV-112 का रिस्पॉन्स टाइम अभी 6 मिनट है, इसे और कम करने का लक्ष्य है। डेटा आधारित पेट्रोलिंग और नई गाड़ियां शामिल की जाएंगी। हर 15 दिन में रूट चार्ट की समीक्षा की जाएगी।

फायर सर्विस और साइबर क्राइम पर भी बड़ा एक्शन

विदित है कि यूपी पुलिस ने 2025-26 में 42,000 आग की घटनाओं पर काबू पायी है। ₹800 करोड़ की संपत्ति बचाई गई। हर तहसील में फायर टेंडर का लक्ष्य है। वहीं साइबर क्राइम में ₹425.7 करोड़ की ठगी रोकी गई, 3.91 लाख शिकायतें स्वीकार की गयी। 1.14 लाख IMEI ब्लॉक हुए। हेल्पलाइन 1930 अब रोज 7000+ कॉल हैंडल कर रही है।

लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

आपको बता दें कि CM ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि राजभवन, CM आवास और पुलिस मुख्यालय में लंबे समय से तैनात कर्मियों का ट्रांसफर होगा। इससे सिस्टम में नई ऊर्जा और पारदर्शिता आएगी।

भ्रष्टाचार पर सख्ती; जीरो टॉलरेंस

विदित है कि भ्रष्टाचार की 414 लंबित जांचों की समीक्षा की गयी। 340 मामलों को जल्द निपटाने का लक्ष्य है। ट्रैप और सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भर्ती युवाओं के लिए ‘गोल्डन चांस’ है। उत्तर प्रदेश में यह भर्ती सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि कैरियर का बड़ा मौका है, पुलिस सिस्टम में सुधार होगा और युवाओं के भरोसे को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी।

अन्य खबरे