LPG बुकिंग स्कैम बना साइबर ठगों का नया हथियार!: OTP से खाली हो रहे बैंक अकाउंट, साइबर एक्सपर्ट्स ने इन 5 फर्जी वेबसाइट्स से दूर रहने की दी सलाह, देखें LPG बुकिंग का सही और सुरक्षित तरीका_एक नजर
LPG बुकिंग स्कैम बना साइबर ठगों का नया हथियार!

नई दिल्ली/लाइफस्टाइल: गैस सिलेंडर की बुकिंग अब सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि साइबर ठगों का नया हथियार बन चुकी है। हालिया हालात और सप्लाई की अफवाहों के बीच लोग जल्दबाजी में बुकिंग कर रहे हैं और इसी मौके का फायदा उठाकर ठग बैंक खाते तक साफ कर दे रहे हैं। सरकारी एजेंसियों और साइबर एक्सपर्ट्स ने इसे लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। अगर आप भी LPG यूजर हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

क्या है LPG बुकिंग स्कैम?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक साइबर फ्रॉड है। फर्जी वेबसाइट, कॉल या मैसेज के जरिए जाल बिछाया जाता है। OTP, UPI PIN या बैंक डिटेल लेकर पैसा उड़ाया जाता है। यानी “बुकिंग” के नाम पर सीधा बैंक पर हमला किया जाता है।

कैसे फंसाते हैं ठग? पूरा खेल समझिए

गौरतलब है कि ठग पहले खुद को गैस एजेंसी का अधिकारी बताते हैं। कहते हैं कि KYC अपडेट नहीं हुआ, सब्सिडी बंद हो जाएगी। तुरंत बुकिंग या भारी छूट का लालच देते हैं। साथ ही लिंक भेजते हैं या कॉल पर OTP मांगते हैं। कई बार .apk फाइल इंस्टॉल करवा कर फोन हैक कर लेते हैं। और बस कुछ ही मिनटों में अकाउंट खाली कर देते हैं।

इन फर्जी वेबसाइट्स से रहें दूर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साइबर एजेंसियों ने कुछ खतरनाक साइट्स की पहचान की है -

•samedaydgascylinder.co.in

  • indanegasservice.site
  • inoilpump2026.us.cc
  • gasagencydealership.in
  • indianoilcorporations.in

याद रखें ये दिखने में असली जैसी लगती हैं, लेकिन पूरी तरह जाल हैं।

असली और नकली की पहचान कैसे करें?

आपको बता दें कि असली वेबसाइट की पहचान के लिए वेबसाइट में HTTPS (लॉक) जरूर देखें। URL की स्पेलिंग ध्यान से पढ़ें। ध्यान रखें कोई भी एजेंसी OTP या बैंक डिटेल नहीं मांगती। अनजान नंबर या इंटरनेशनल कॉल से सावधान रहें।

9 जरूरी सावधानियां रखें रहें याद

  • सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट/ऐप से बुकिंग करें
  • OTP, PIN, पासवर्ड किसी से शेयर न करें
  • अनजान लिंक पर क्लिक न करें
  • थर्ड-पार्टी वेबसाइट से बुकिंग से बचें
  • फोन में अज्ञात ऐप (.apk) इंस्टॉल न करें
  • बैंकिंग ऐप्स का पासवर्ड मजबूत रखें
  • नियमित रूप से ऐप अपडेट करें
  • जल्दबाजी या डर में निर्णय न लें
  • किसी भी ऑफर या छूट पर तुरंत भरोसा न करें

LPG बुकिंग का सही और सुरक्षित तरीका

विदित है कि सुरक्षा के लिए हमेशा आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या रजिस्टर्ड नंबर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। WhatsApp/ऐप सर्विस का उपयोग करें। गूगल पर मिले अनजान नंबर से बुकिंग न करें

अगर गलती से फंस जाएं तो तुरंत क्या करें?

  • तुरंत बैंक को सूचित करें
  • UPI/नेट बैंकिंग ब्लॉक कराएं
  • सभी पासवर्ड बदलें
  • 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें
  • साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें

सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार है। एलपीजी बुकिंग अब सिर्फ सुविधा नहीं, साइबर खतरा भी बन चुकी है। एक छोटी गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है। जागरूकता ही बचाव है। याद रखें कोई भी असली एजेंसी कभी OTP या बैंक डिटेल नहीं मांगती।

अन्य खबरे