हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर का बड़ा ऐलान: ये 40 गांव बनेंगे मॉडल 'स्मार्ट विलेज़'!
हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर का बड़ा ऐलान

करनाल : हरियाणा के गांवों की तस्वीर बदलने जा रही है। अब कच्ची सड़कों, अधूरी सुविधाओं और सीमित संसाधनों वाले गांवों को “मॉडल विलेज” में बदला जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में एक बड़ा रोडमैप पेश करते हुए ऐलान किया है कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत 40 गांवों को पूरी तरह विकसित किया जाएगा, और यही मॉडल आगे पूरे प्रदेश में लागू होगा।

40 गांवों से शुरुआत, फिर पूरे हरियाणा में विस्तार

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि पहले चरण में 40 गांवों को चुना गया, इन्हें “मॉडल गांव” के रूप में विकसित किया जाएगा। सफल होने पर करीब 395 ग्राम पंचायतों तक विस्तार किया जायेगा। यानी यह सिर्फ योजना नहीं, पूरे राज्य के ग्रामीण ढांचे को बदलने का मिशन है।

गांवों में मिलेंगी ये हाईटेक सुविधाएं

गौरतलब है कि सरकार ने साफ किया है कि इन गांवों में बुनियादी और आधुनिक दोनों सुविधाओं पर जोर होगा:

ग्राम सचिवालय

ई-लाइब्रेरी

व्यायामशाला (जिम)

बेहतर सड़कें (फिरनी)

स्ट्रीट लाइट

स्कूलों में अतिरिक्त कमरे

शौचालय और सीवरेज सिस्टम

तालाबों का विकास और सौंदर्यीकरण

मतलब गांव अब सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सुविधाओं से लैस आधुनिक इकाई बनेंगे।

पैसा कहां से आएगा? बजट की नहीं होगी कमी

विदित है कि मनोहर लाल ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार से फंड, सांसद निधि और विधायक निधि, CSR (कॉरपोरेट फंड) से फंड की व्यवस्था की जाएगी। यानी विकास के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। लेकिन एक शर्त भी है कि जहां जमीन की जरूरत होगी, वहां व्यवस्था ग्राम पंचायतों को करनी होगी।

पंचायतों की आय बढ़ाने पर भी फोकस

आपको बता दें कि बैठकों में सिर्फ निर्माण नहीं, बल्कि कमाई पर भी चर्चा हुई। पंचायतों को अपना वार्षिक बजट बनाने को कहा गया है। संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया जायेगा। स्थानीय स्तर पर आय बढ़ाने के नए तरीके खोजे जायेंगे। इसका लक्ष्य है कि गांव आत्मनिर्भर बनें।

5 साल में दिखेगा बड़ा बदलाव

सरकार का लक्ष्य है कि अगले 5 वर्षों में सभी मूलभूत सुविधाएं पूरी करना है। विकास कार्य समयबद्ध और पारदर्शी हों। और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

निगरानी भी सख्त, लापरवाही नहीं चलेगी

आपको बता दें कि जो काम पूरे हो चुके हैं, उनकी नियमित मॉनिटरिंग होगी। अधूरे प्रोजेक्ट की बाधाएं पहचानकर समाधान की जाएगी। अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

“विकसित भारत – विकसित हरियाणा” का विजन

मनोहर लाल ने कहा कि यह पहल सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” मिशन से जुड़ी है। लक्ष्य साफ है कि हर गांव तक विकास पहुंचे और कोई भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।

यह योजना सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन की पूरी तस्वीर बदलने की कोशिश है। अगर यह मॉडल सफल होता है, तो आने वाले समय में हरियाणा के गांव भी शहरों की तरह सुविधाओं से लैस नजर आएंगे और यही असली विकास की पहचान होगी।

अन्य खबरे