30 साल बाद शनिदेव की सीधी चाल!: शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय, बदल जाएगा...वही इन राशियों को रहना होगा सतर्क?
30 साल बाद शनिदेव की सीधी चाल!

ज्योतिष : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, लंबे समय बाद एक बड़ा खगोलीय परिवर्तन होने जा रहा है, जिसका असर देश-दुनिया और खासतौर पर कुछ राशियों पर जबरदस्त रूप से पड़ेगा। दंडाधिकारी शनिदेव, जो कर्म, न्याय और दंड के देवता माने जाते हैं, अब अक्टूबर माह में मीन राशि में वक्री चाल से मार्गी चाल में प्रवेश करने वाले हैं। यह घटना सामान्य नहीं, बल्कि 30 वर्षों बाद हो रही है जब शनि देव गुरु (बृहस्पति) के घर यानी मीन राशि में सीधे चलेंगे। यह चाल बदलना न केवल ज्योतिष की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि कुछ राशियों के लिए जीवन का टर्निंग पॉइंट भी साबित हो सकता है।

शनि की चाल का क्या है महत्व?

आपको बता दें कि शनि ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जो ढाई साल तक एक ही राशि में रहता है। वह बेहद धीमी गति से चलता है, लेकिन उसकी चाल में बदलाव चाहे वक्री (पीछे की ओर) हो या मार्गी (सीधी चाल) का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वक्री शनि जहां जीवन में रुकावटें, देरी और चुनौतियां ला सकता है, वहीं मार्गी शनि जीवन को गति, स्थिरता और न्याय देता है।

अब जानते हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां, जिनका शनि के मार्गी होते ही चमक जाएगा सितारा :

गौरतलब है कि शनि की सीधी चाल द्वारा इन 3 भाग्यशाली राशियों को अत्यंत लाभ होने की संभावना है।

1 . मिथुन राशि (Gemini) को करियर और पैसा दोनों में बंपर फायदा!

आपको बता दें कि शनि मिथुन राशि से दशम भाव में मार्गी होंगे, जो कर्म और करियर का भाव होता है। नौकरी में तरक्की, प्रमोशन और नई जिम्मेदारियों के योग बनेंगे। बेरोजगारों को जॉब के शानदार मौके मिलेंगे। साथ ही व्यापारी वर्ग को अचानक मुनाफा हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर, जीवन की गाड़ी रफ्तार पकड़ेगी।

2. कर्क राशि (Cancer): किस्मत देगी पूरा साथ!

गौरतलब है कि शनि आपकी राशि से नवम भाव यानी भाग्य स्थान में मार्गी होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, अधूरे कार्य पूरे होंगे। साथ ही निवेश से लाभ, जमीन-जायदाद में डील फाइनल हो सकती है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। विदेश यात्रा और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। यह समय जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और संतुलन लाएगा।

3. कुंभ राशि (Aquarius) :धन वर्षा के संकेत!

कुम्भ राशि वालों के लिए शनि आपके ही स्वामी हैं और अब आपकी राशि से दूसरे भाव में मार्गी होंगे, जो धन और वाणी का भाव है। आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक धन लाभ या कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।साथ ही आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

किन्हें रहना होगा सतर्क?

गौरतलब है कि हालांकि शनि का मार्गी होना कई राशियों के लिए शुभ है, लेकिन जिन राशियों पर साढ़े साती या ढैय्या चल रही है, उन्हें थोड़ी सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। ये राशियां हैं: मीन, मकर और तुला। इन जातकों को अपनी सेहत, खर्चों और निर्णयों में सतर्कता रखनी चाहिए। अच्छे कर्मों और सेवा से शनिदेव की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

ये करके पा सकते अधिकतम लाभ :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शुभ समय का अधिकतम लाभ उठाने के लिए नियमित रूप से शनिवार को शनि स्तोत्र या शनि चालीसा का पाठ करें, और काले तिल व तेल का दान करें।

अक्टूबर 2025 में जब शनि देव मीन राशि में मार्गी होंगे, तब ये न सिर्फ एक खगोलीय घटना होगी, बल्कि कई राशियों के लिए जीवन बदलने वाला समय साबित होगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कर्क या कुंभ है, तो आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। 30 साल बाद शनिदेव की सीधी चाल आपके भाग्य का दरवाजा खोल सकती है।

अन्य खबरे