रक्षाबंधन की थाली में कभी न भूलें यह 5 चीजें!: घट सकता है शुभ फल, जानिए थाली में क्या-क्या होना है बेहद जरूरी, नहीं तो...
रक्षाबंधन की थाली में कभी न भूलें यह 5 चीजें!

पर्व : रक्षाबंधन नज़दीक है और बहनें पूरे जोश में तैयारियों में जुटी हैं। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का ये पर्व न केवल प्यार और विश्वास की डोर है, बल्कि पूजा-पाठ और परंपराओं का भी पर्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राखी की पूजा थाली में कुछ चीजों की मौजूदगी इतनी ज़रूरी है कि इनके बिना पूजा अधूरी और निष्फल मानी जा सकती है?
इस रक्षाबंधन पर अगर आप भी भाई की लंबी उम्र, तरक्की और जीवन में खुशहाली की कामना कर रही हैं, तो जान लीजिए कि थाली में किन 5 चीजों का होना है बेहद जरूरी। ये केवल रस्में नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से शुभता और सफलता का प्रतीक हैं।

1. कुमकुम या रोली

आपको बता दें कि राखी से पहले भाई के माथे पर तिलक करना केवल एक रिवाज़ नहीं, बल्कि एक शक्ति और विजय का आशीर्वाद होता है। कुमकुम या रोली को थाली में रखना अनिवार्य है, क्योंकि तिलक से ही पूजा की शुरुआत मानी जाती है। यह भाई के जीवन में सफलता और दीर्घायु का संकेत है।

2. अक्षत (चावल) : बिना चावल अधूरा है तिलक

गौरतलब है कि अक्षत यानी बिना टूटे चावल, जो भारतीय पूजा-पाठ की हर विधि में उपयोग होते हैं। तिलक के बाद भाई के मस्तक पर अक्षत चढ़ाने से उसे अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। यह भाई के जीवन में शुभता का संचार करता है।

3. दीपक : आरती के बिना राखी अधूरी

विदित है कि राखी बांधने के बाद भाई की आरती करना एक नेगेटिव एनर्जी हटाने वाला शक्तिशाली उपाय है। थाली में दीपक का होना अनिवार्य है। जब बहन भाई की आरती करती है, तो वह उसे बुरी नजर, बाधाओं और संकटों से मुक्ति का कवच पहनाती है।

4. मिठाई : प्यार के मीठे रिश्ते का प्रतीक

आपको बता दें कि राखी की रस्में अधूरी ही मानी जाती हैं अगर भाई-बहन एक-दूसरे को मिठाई न खिलाएं। यह प्यार, आपसी सौहार्द और रिश्ते की मिठास का प्रतीक है। मिठाई न हो तो त्योहार फीका पड़ सकता है। थाली में खासतौर पर एक सुंदर मिठाई का डिब्बा या खुद बनी मिठाई जरूर रखें।

5. नारियल (श्रीफल) – समृद्धि का प्रतीक

गौरतलब है कि बहन अगर पूजा के समय नारियल यानी श्रीफल अपने भाई को अर्पित करती है, तो यह उसे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद दिलवाता है। इसे रक्षाबंधन में शामिल करने से भाई के जीवन में तरक्की, धन, और सौभाग्य के द्वार खुलते हैं।

अगर ये चीजें नहीं रखीं तो?

आपकी जानकारी को बता दें कि मान्यता है कि यदि रक्षाबंधन की थाली से ये पांच चीजें गायब होती हैं, तो पूजा अधूरी मानी जाती है। इससे पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता और भाई को उसका पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता।

इस बार कब है रक्षाबंधन?

गौरतलब है कि इस साल 9 अगस्त 2025 को राखी का त्योहार मनाया जाएगा। सावन महीने की पूर्णिमा पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर उसकी लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करती हैं।

रक्षा बंधन की पूजा में दिखावे से ज्यादा ज़रूरी है श्रद्धा और विधि-विधान। अगर आप इन पांच वस्तुओं को सही तरीके से थाली में सजाएंगी तो निश्चित रूप से इस पावन पर्व का शुभ फल और भी बढ़ जाएगा।

अन्य खबरे