नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका!: बढ़ेंगे सर्किल रेट...70% तक महंगी होगी ज़मीन; जानें क्या है सर्किल रेट और कैसे होगा किसानों को फायदा?
नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका!

नोएडा : अगर आप नोएडा या ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपको झटका दे सकती है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और न्यू नोएडा प्रोजेक्ट्स की वजह से जमीन की मांग में जबरदस्त उछाल आया है, और अब जिला प्रशासन ने करीब 10 साल बाद सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी कर ली है। सर्किल रेट में 70% तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है यानी इससे रजिस्ट्री पर लगने वाला स्टांप शुल्क सीधे रूप से बढ़ेगा।

कहां-कहां और कितनी बढ़ेगी दरें? :

क्षेत्र    -     प्रस्तावित वृद्धि (%)

●जेवर (एयरपोर्ट क्षेत्र)    - 70% तक
●न्यू नोएडा       -   50% तक
●दादरी क्षेत्र        - 45 से 50% तक
●ग्रेटर नोएडा वेस्ट    -      40% तक
●नोएडा-ग्रेनो गांव  -    40 से 50% तक
●विकसित-सेक्टर (नोएडा/ग्रेनो)  -   20 से 25% तक

क्या है ‘सर्किल रेट’? और इससे क्यों पड़ता है फर्क? :

आपको बता दें कि सर्किल रेट वह यानी सरकार द्वारा तय की गई वह न्यूनतम दर है, जिस पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होती है। जब सर्किल रेट बढ़ेगा, तो रजिस्ट्री पर लगने वाला टैक्स बढ़ेगा इससे बाजार में प्रॉपर्टी की बॉटम प्राइस भी ऊपर जाएगी। इससे संपत्ति खरीदना होगा और महंगा।

अब तक क्या था और क्या होगा? :

गौरतलब है कि जेवर में 2015 में सर्किल रेट  ₹900/वर्गमीटर था। अब इसे ₹1550/वर्गमीटर करने का प्रस्ताव भेजा गया है। पिछले 10 सालों में ज़्यादातर रेट जैसे के तैसे थे। अब पहली बार पूरे ज़िले में बड़ी उछाल देखी जाएगी।

किसानों को मिलेगा फायदा या धोखा? :

जानकारी के अनुसार न्यू नोएडा और एयरपोर्ट विस्तार के लिए हज़ारों हेक्टेयर ज़मीन अधिग्रहित की जा रही है। नियम कहता है कि: अधिग्रहण की तारीख से अवार्ड की तारीख तक सर्किल रेट पर ब्याज दिया जाता है। यानी अगर सर्किल रेट बढ़ा, तो किसानों को ज्यादा मुआवजा मिलेगा।

किसने क्या कहा? :

एक अधिकारी के अनुसार “मार्केट प्राइस और सर्किल रेट में जबरदस्त फर्क आ चुका है। अब सर्किल रेट को रियल वैल्यू के करीब लाना जरूरी है ताकि न तो सरकार को नुकसान हो, न ही जनता को भ्रम।”

प्रॉपर्टी खरीददारों के लिए अलर्ट! :

आपको बता दें कि अब तक कई खरीददार गांवों और एयरपोर्ट के पास जमीन पुराने रेट पर खरीद रहे थे। लेकिन अब रजिस्ट्री पर स्टांप ड्यूटी 30–50% तक बढ़ सकती है। जो लोग 'सस्ते में प्लॉट' लेने का सोच रहे थे, अब उन्हें अब अपने फैसले पर फिर सोचना पड़ेगा।

अब आगे क्या होगा? :

आपको बता दें कि रेट प्रस्ताव जिलाधिकारी के पास भेजा जा चुका है। DM की मुहर लगते ही नई दरें लागू हो जाएंगी। इसके बाद, 2025 के अंत तक नई रजिस्ट्री दरों पर ही खरीद-फरोख्त होगी।

नोएडा का चेहरा बदल रहा है एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल टाउनशिप, और अब न्यू नोएडा के चलते यहां की ज़मीन का हर इंच कीमती होता जा रहा है। सर्किल रेट का ये वृद्धि लोगों की जेब पर सीधा असर डालेगा चाहे आप निवेशक हों, बिल्डर हों या एक आम परिवार, जो सिर्फ एक प्लॉट का सपना देख रहा हो।

अन्य खबरे