नोएडा पुलिस की सराहनीय और अनोखी पहल!: अब वाहन चालकों को Google Map पर एक साथ दिखेगी तय स्पीड लिमिट और वाहन की गति, सड़क सुरक्षा को लेकर...जानें कैसे काम करेगी यह नई व्यवस्था?
नोएडा पुलिस की सराहनीय और अनोखी पहल!

नोएडा: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक अनोखी तकनीकी पहल शुरू की है। अब यहां के वाहन चालकों को Google Maps पर उनकी वास्तविक गति और सड़क की निर्धारित गति सीमा एक साथ दिखाई देगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य वाहन चालकों को स्वतः ही गति सीमा का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।

क्या है यह नई व्यवस्था?

आपको बता दें कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में शुरू की गई "Vision Safe Road" पहल के तहत अब गौतमबुद्धनगर क्षेत्र की सभी सड़कों पर विभिन्न वाहनों के लिए तय की गई गति सीमा Google Maps पर लाइव दिखने लगेगी। जब कोई चालक नेविगेशन का उपयोग करेगा, तो उसे अपनी वास्तविक गति और अनुमत गति सीमा एक साथ दिखाई देगी।

क्यों महत्वपूर्ण है यह पहल?

गौरतलब है कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया, "सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार है। हर सड़क की गति सीमा विशेषज्ञों द्वारा तय की गई है। इस नई तकनीक से चालकों को अपनी गति नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।"

जानें Google ने क्या कहा?

विदित है कि Google इंडिया की रोली अग्रवाल ने कहा, "हमारा उद्देश्य हमेशा से उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना रहा है। यह पहल भारत में स्मार्ट और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

बड़े अधिकारियों ने की सराहना :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इसे 'सिटीजन सेंट्रिक' पहल बताया। DGP ने इस पहल का वर्चुअल उद्घाटन किया।

कैसे काम करेगी यह व्यवस्था?

वीदित है अब यह व्यवस्था निम्नलिखित तरीकों से काम करेगी।

●सभी सड़कों पर वाहन श्रेणी अनुसार गति सीमा तय की गई है।
●Google Maps पर वास्तविक और अनुमत गति सीमा एक साथ दिखेगी।
●यह व्यवस्था चालकों को स्वतः ही गति नियंत्रण के लिए प्रेरित करेगी।
●यह व्यवस्था 24x7 कार्यरत रहेगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद :

इस कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री अजय कुमार, राजीव नारायण कुमार गुप्ता, पुलिस उपायुक्त यातायात प्रवीण कुमार, गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण सहित गूगल और लेप्टॉन सॉफ्टवेयर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह पहल उत्तर प्रदेश में अपनी तरह का पहला प्रयोग है जो तकनीक के माध्यम से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। साथ ही अन्य राज्यों को भी इस पहल को अपनाने को प्रेरित करेगा।

अन्य खबरे