44 के हुए 'पैन-इण्डिया स्टार' अल्लू अर्जुन!: कभी साँवले रंग के कारण मिला था रिजेक्शन, आज 400+ करोड़ की नेटवर्थ, वहीं मात्र 3 साल में...जाने कैसा रहा उनका यादगार फिल्मी सफर_एक नजर
44 के हुए 'पैन-इण्डिया स्टार' अल्लू अर्जुन!

मनोरंजन : आज जिस स्टार के एक डायलॉग पर थिएटर गूंज उठते हैं, जिसकी एंट्री पर फैंस सीटियां बजाते हैं, और जिसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ देती हैं, उस सुपरस्टार का सफर कभी इतना आसान नहीं था। हम बात कर रहे हैं अल्लू अर्जुन की, जो आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मी परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्हें सफलता विरासत में नहीं मिली, उसे उन्होंने अपने दम, संघर्ष और मेहनत से हासिल किया।

फिल्मी खानदान में जन्म, लेकिन सपना था NASA जाने का

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई में जन्मे अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद बड़े फिल्म प्रोड्यूसर हैं और दादा अल्लू रामालिंगा तेलुगु सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन रहे, जिन्होंने 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। फिल्मी माहौल में पले-बढ़े अल्लू अर्जुन का बचपन का सपना एक्टर बनना नहीं था। वो कभी NASA में काम करना चाहते थे, कभी एनिमेटर, कभी मार्शल आर्ट्स इंस्ट्रक्टर और कभी पियानो टीचर बनने का सपना देखते थे। लेकिन किस्मत उन्हें आखिरकार कैमरे के सामने ही ले आई।

3 साल की उम्र में कैमरे के सामने, 20 की उम्र में हीरो

गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन ने महज 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कैमरे का सामना किया। फिर साल 2003 में फिल्म ‘Gangotri’ से बतौर हीरो डेब्यू किया, जिसे उनके पिता ने प्रोड्यूस किया। फिल्म हिट रही लेकिन इसके बावजूद अल्लू अर्जुन को इंडस्ट्री ने स्वीकार नहीं किया।

“हीरो जैसा नहीं दिखता…”—सांवले रंग पर मिला रिजेक्शन

पहली फिल्म सुपरहिट होने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिला। कारण बताया गया, उनका लुक और सांवला रंग। यह सरेआम मंच पर अपमानित होने जैसा था। खुद अल्लू अर्जुन ने स्वीकार किया कि उस दौर में उन्हें “हीरो मटेरियल” नहीं माना गया। उन्होंने कहा था “फिल्म हिट थी, लेकिन मैं पहचान नहीं बना पाया कि मैं 0 से -100 पर पहुंच गया था।” एक सुपरहिट डेब्यू के बाद बेरोजगार हो जाना, यहीं से शुरू हुआ असली संघर्ष।

‘आर्या’ ने बदली किस्मत, स्टारडम की हुई शुरुआत

जब बड़े स्टार्स एक नए डायरेक्टर की फिल्म करने से हिचक रहे थे, तब अल्लू अर्जुन को मौका मिला। फिल्म थी, 'आर्या'; डायरेक्टर सुकुमार थे। यह फिल्म सुपरहिट हुई और अल्लू अर्जुन रातों-रात स्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा Bunny, Happy, Arya 2, Julayi, Race Gurram और अला वैकुंठापुररामुलू, हर फिल्म के साथ उनका कद बढ़ता गया।

18 साल बाद ‘पुष्पा’ ने बना दिया नेशनल क्रेज

साल 2021 में आई Pushpa: The Rise ने अल्लू अर्जुन को सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया। हालांकि कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए वो पहली पसंद नहीं थे। पहले यह रोल किसी और स्टार को ऑफर हुआ था। लेकिन किस्मत जब चमकती है, तो इतिहास लिखती है।

पुष्पा बनने के लिए 2 साल की तैयारी, झेली चोट

विदित है कि ‘पुष्पा राज’ का किरदार निभाने के लिए अल्लू अर्जुन ने अपनी चाल बदली, बोलने का अंदाज बदला, बॉडी लैंग्वेज पर काम किया और लुक पूरी तरह ट्रांसफॉर्म किया। शूटिंग के दौरान उन्हें कंधे में चोट भी लगी, फिर भी उन्होंने काम नहीं रोका।

पुष्पा 2 ने रचा इतिहास

विदित है कि 2024 में आई Pushpa 2: The Rule ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। दुनियाभर में 1700 करोड़+ की कमाई की। भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई। इससे अल्लू अर्जुन ग्लोबल स्टार बन गए।

स्टारडम के बावजूद जमीन से जुड़े

अल्लू अर्जुन सिर्फ फिल्मों के लिए नहीं, अपने व्यवहार के लिए भी पसंद किए जाते हैं। एक बार मिडिल ईस्ट से आए फैंस 2 दिन तक उनके घर के बाहर इंतजार करते रहे। जैसे ही उन्हें पता चला, उन्होंने फैंस को घर बुलाया, चाय पिलाई और बातचीत की, यही सादगी उन्हें बाकी स्टार्स से अलग बनाती है।

फीस और नेटवर्थ सुनकर चौंक जाएंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन की एक फिल्म की फीस ₹100 से 125 करोड़ है। उनकी कुल नेटवर्थ ₹400 करोड़+ है।

अब आगे क्या?

विदित है कि अल्लू अर्जुन जल्द ही डायरेक्टर एटली की नई पैन-इंडिया फिल्म AA22xA6 में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी होंगी।

जिस लड़के को कभी “हीरो जैसा नहीं दिखता” कहकर रिजेक्ट किया गया उसी ने आज पूरे देश को अपना फैन बना दिया। NASA का सपना देखने वाला वो लड़का अब भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पैन-इंडिया चेहरा बन चुका है। अल्लू अर्जुन की कहानी बताती है कि रंग, लुक या रिजेक्शन नहीं मेहनत और आत्मविश्वास ही असली स्टार बनाते हैं।

अन्य खबरे