आदित्य पंचोली के डर से बिल्डिंग से कूदीं, चंबल डाकुओं के गन पॉइंट पर आई!: 40 की हुई बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना; 16 साल की उम्र में घर से निकलने से लेकर मंडी की सांसद बनने तक...जानें कैसा रहा कंगना का फिल्मी और राजनीतिक सफर_एक नज़र
आदित्य पंचोली के डर से बिल्डिंग से कूदीं, चंबल डाकुओं के गन पॉइंट पर आई!

बॉलीवुड/मनोरंजन: आज बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनोट 40 साल की हो गई हैं। 23 मार्च 1986 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जन्मी कंगना ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि राजनीति में भी अपना लोहा मनवाया। उनके 40 साल के सफर में संघर्ष, सफलता, विवाद और रिकॉर्ड सब कुछ है। आइए, जानते हैं कंगना रनोट की जिंदगी के वो दिलचस्प किस्से, जो उन्हें बाकी सबसे अलग बनाते हैं...

मंडी से मुंबई तक का सफर

आपको जानकारी के लिए बता दें कि कंगना के पिता अमरदीप रनोट बिजनेसमैन हैं और मां आशा रनोट स्कूल टीचर हैं। माता-पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन कंगना को कुछ और ही करना था। 16 साल की उम्र में कंगना ने घर छोड़ दिया। पहले दिल्ली आईं, जहां एक्टिंग सीखी। फिर मुंबई पहुंच गईं। शुरुआती दिनों में उन्हें ब्रेड और अचार खाकर गुजारा करना पड़ा।

'गैंगस्टर' की कहानी जो फिल्म से भी दिलचस्प है

गौरतलब है कि कंगना की पहली फिल्म 'गैंगस्टर' उन्हें संयोग से मिली थी। वह कॉफी के एक एड का ऑडिशन देने गई थीं। लेकिन वहाँ गैंगस्टर की ऑडिशन में सेलेक्ट हो गयी। यह फिल्म सुपरहिट रही और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला।

4 नेशनल अवॉर्ड; शबाना आजमी के बाद दूसरे नंबर पर

गौरतलब है कि कंगना ने अपने करियर में 4 नेशनल अवॉर्ड जीते हैं:

साल फिल्म अवॉर्ड

2008 - फैशन - बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस

2014 - क्वीन - बेस्ट एक्ट्रेस

2015 - तनु वेड्स मनु रिटर्न्स - बेस्ट एक्ट्रेस

2019 - मणिकर्णिका / पंगा - बेस्ट एक्ट्रेस

विदित है कि नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली महिला कलाकारों में शबाना आजमी (5) के बाद कंगना रनोट दूसरे नंबर पर हैं।

आदित्य पंचोली के डर से बिल्डिंग से कूदीं

विदित है कि कंगना ने 2017 में आदित्य पंचोली पर शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया कि पंचोली ने उनके घर की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी। एक बार हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। बाद में उन्होंने बताया कि अनुराग बसु और उनकी पत्नी ने उन्हें लगभग 15 दिनों तक अपने ऑफिस में छुपाकर रखा था।

चंबल में डाकुओं के गन-पॉइंट पर आई

2013 में फिल्म रिवॉल्वर रानी की शूटिंग के दौरान चंबल में हथियारबंद लोगों ने काफिला रोक लिया। कुछ देर के लिए पूरी टीम गन पॉइंट पर थी। हालांकि बातचीत से मामला शांत हुआ, लेकिन यह घटना लंबे समय तक चर्चा में रही।

करण जौहर को 'मूवी माफिया' कहा, महेश भट्ट पर चप्पल फेंकने का आरोप

गौरतलब है कि कंगना ने 2017 में करण जौहर के शो में उन्हें 'नेपोटिज्म का ध्वजवाहक' और 'मूवी माफिया' कहकर इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। कंगना ने महेश भट्ट पर भी आरोप लगाया कि फिल्म 'वो लम्हे' की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और चप्पल फेंकी।

राजनीति में भी कमाल; सांसद बनकर रचा इतिहास

कंगना ने मार्च 2024 में भाजपा ज्वाइन की। उसी साल मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और 74,000 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। वे वर्तमान में संसद की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति की सदस्य हैं।

आने वाली फिल्म; 'भारत भाग्य विधाता'

विदित है कि कंगना जनवरी 2026 से फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म 2008 के 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा और एल्बलेस अस्पताल की सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें कंगना एक स्टाफ नर्स का किरदार निभा रही हैं।

ब्रेड-अचार से लेकर संसद तक, पहली मंजिल से कूदने से लेकर 4 नेशनल अवॉर्ड तक... कंगना रनोट का 40 साल का सफर संघर्ष, जिद और सफलता का अद्भुत मिश्रण है। उन्होंने कभी किसी गॉडफादर पर भरोसा नहीं किया, न ही कभी झुकना सीखा। आज वह बॉलीवुड की 'क्वीन' हैं, संसद की सांसद हैं और उन लाखों लड़कियों की प्रेरणा हैं, जो अपने सपनों के पीछे दुनिया से लड़ना जानती हैं।

अन्य खबरे