आधार कार्ड को लेकर UIDAI का बड़ा फैसला!: अब आधार से नहीं साबित की जा सकेगी उम्र, यह सिर्फ पहचान का प्रमाण, उम्र के लिये अलग से रखने होंगे ये दस्तावेज, आधार अब सिर्फ...जानिए पूरी डिटेल
आधार कार्ड को लेकर UIDAI का बड़ा फैसला!

Show moreShow less

नई दिल्ली : देश के करोड़ों लोगों के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। अब आधार कार्ड उम्र (Date of Birth) का पक्का सबूत नहीं माना जाएगा। इस संबंध में Unique Identification Authority of India ने स्पष्ट कर दिया है कि आधार का असली उद्देश्य सिर्फ पहचान (Identity Verification) है, न कि जन्मतिथि की पुष्टि करना।

क्या बदला है? आसान भाषा में समझिए

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि अब तक लोग आधार को हर जगह उम्र साबित करने के लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन नए नियम के बाद:

  • आधार केवल पहचान का प्रमाण रहेगा
  • जन्मतिथि (DOB) भले कार्ड में लिखी हो, उसे आधिकारिक उम्र का प्रमाण नहीं माना जाएगा

यानी अब स्कूल, नौकरी, पासपोर्ट या कानूनी मामलों में आपको अलग से जन्म प्रमाण पत्र या अन्य वैध दस्तावेज दिखाने पड़ सकते हैं।

क्यों लिया गया यह फैसला?

गौरतलब है कि UIDAI का कहना है कि आधार में दर्ज जन्मतिथि यूजर द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित होती है। कई मामलों में यह पूरी तरह सत्यापित (Verified) नहीं होती। इसलिए इसे “Final Proof” नहीं माना जा सकता।

अब आधार किस काम का रहेगा?

UIDAI ने साफ किया है कि आधार अभी भी इन कामों के लिए पूरी तरह मान्य है:

पहचान (Identity Proof)

पते का प्रमाण (Address Proof)

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन

इसके सभी रूप मान्य हैं:

फिजिकल कार्ड

ई-आधार

मास्क्ड आधार

QR कोड / XML

डिजिटल युग में नया बदलाव

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि अब टेक्नोलॉजी के साथ भी आधार का इस्तेमाल बढ़ेगा। Google ने नया फीचर लॉन्च किया है, जिसमें आधार-वेरीफाइड ID को Google वॉलेट में सेव किया जा सकेगा। “Selective Disclosure” तकनीक से सिर्फ जरूरी जानकारी ही शेयर होगी।

कहां होगा इस्तेमाल?

आपको बता दें कि इस डिजिटल फीचर का इस्तेमाल अब कई जगह शुरू हो रहा है:

PVR INOX - उम्र जांच और एंट्री

Bharat Matrimony - प्रोफाइल वेरिफिकेशन

Atlys - वीजा आवेदन

एजेंसियों के पास क्या विकल्प है?

UIDAI ने यह भी साफ किया कि AUA और KUA एजेंसियां तय कर सकती हैं कि वे आधार से उम्र मानें या नहीं, सरकारी योजनाओं में उपयोग का फैसला सरकार और विभागों पर निर्भर रहेगा।

आपके लिए क्या बदल गया?

अब आपको ध्यान रखना होगा कि आधार से उम्र साबित नहीं होगी। DOB के लिए अलग दस्तावेज रखें (जन्म प्रमाण पत्र, मार्कशीट आदि)। आधार का इस्तेमाल सिर्फ पहचान और KYC के लिए करें।

यह छोटा बदलाव, बड़ा असर करने वाली है। पहली नजर में यह बदलाव छोटा लगता है, लेकिन इसका असर हर उस जगह पड़ेगा जहां आज तक आधार से उम्र साबित की जाती थी। अब आपके पास उम्र साबित करने के लिए सही दस्तावेज तैयार करने होंगे।

अन्य खबरे