1 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर में बड़े बदलाव की तैयारी!: पानी महंगा, प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल, वहीं कचरा फेंकने...आम आदमी पर पड़ने वाला असर_एक नजर
1 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर में बड़े बदलाव की तैयारी!

नई दिल्ली : नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-NCR में आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालने वाले कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। पानी से लेकर प्रॉपर्टी, बस सेवा से लेकर कचरा प्रबंधन तक, हर स्तर पर नियम बदले हैं, और इनका असर सीधे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।

पानी हुआ महंगा: हर घर पर अतिरिक्त बोझ

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रेटर नोएडा में अब पानी का बिल पहले से ज्यादा आएगा। हर साल की तरह इस बार भी 10% की बढ़ोतरी लागू होगी। 60 वर्गमीटर प्लॉट पर शुल्क ₹2280 से बढ़कर ₹2508 हो गया है। यानी अब हर महीने का खर्च थोड़ा और बढ़ेगा और यह असर सभी कैटेगरी के प्लॉट्स पर पड़ेगा।

प्रॉपर्टी खरीदना अब और मुश्किल!

गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में घर या प्लॉट खरीदना अब महंगा हो गया है। 3.58% तक दरों में वृद्धि हो चुकी है। नई दर करीब ₹36,260 प्रति वर्गमीटर हो गयी है। इसका सीधा मतलब घर खरीदने वालों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। निवेशकों के लिए भी एंट्री कॉस्ट बढ़ गई।

दिल्ली में बस सेवा में बड़ा बदलाव

विदित है कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन अब पूरी बस सेवा अपने हाथ में ले रहा है। क्लस्टर बस मॉडल खत्म हो गया है। 2887 बसों का संचालन अब DTC करेगा। सरकार का दावा है कि इससे बसें समय पर आएंगी और लोगों का इंतजार कम होगा। लेकिन सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या DTC इस जिम्मेदारी को पूरी तरह संभाल पाएगा?

कचरा फेंकने का नियम बदला, नहीं माना तो परेशानी तय

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम ने कचरा उठाने का पूरा सिस्टम बदल दिया है। अब रोज कूड़ा नहीं उठेगा बल्कि एक दिन छोड़कर कलेक्शन होगा।

नया शेड्यूल:

गीला कचरा: सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार

सूखा कचरा: बाकी दिन

अब कचरे को 4 हिस्सों में अलग करना अनिवार्य होगा। नियम तोड़ा तो जुर्माना भी लग सकता है।

निर्माण मलबे पर सख्ती, अब नहीं चलेगी मनमानी

विदित है कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने नया नियम लागू किया है। निर्माण और तोड़फोड़ का मलबा अब वैज्ञानिक तरीके से ही निपटाना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई तय होगी।

कुल मिलाकर क्या बदला और आम आदमी पर असर?

आपको बता दें कि कुल मिलाकर आज 1 अप्रैल से पानी महंगा, घर खरीदना महंगा, कचरा नियम सख्त और बस सिस्टम में बदलाव हो जाएगा।

दिल्ली-NCR में ये बदलाव सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जीवनशैली में बड़ा बदलाव हैं। खर्च बढ़ेगा, नियम सख्त होंगे, सुविधाएं बेहतर होंगे। लेकिन असली सवाल यही है क्या आम आदमी को राहत मिलेगी या सिर्फ खर्च बढ़ेगा?

अन्य खबरे