रेलवे से लेकर ATM बैंकिंग तक...कल से बदल रहें ये 10 नियम!: टैक्स में बदलाव से लेकर सैलरी तक के नियमों में...आम आदमी पर पड़ने वाला असर_एक नजर
रेलवे से लेकर ATM बैंकिंग तक...कल से बदल रहें ये 10 नियम!

नई दिल्ली : नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर बड़ा असर पड़ने वाला है। 1 अप्रैल से देश में इनकम टैक्स, सैलरी स्ट्रक्चर, रेलवे टिकट, फास्टैग, बैंकिंग और क्रेडिट सिस्टम समेत कई नियम बदल रहे हैं। ये बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि आपकी कमाई, खर्च और बचत, तीनों पर असर डालेंगे।

सबसे बड़ा बदलाव: नया इनकम टैक्स सिस्टम लागू

आपको बता दें कि अब देश में Income Tax Act 2025 लागू होगा, जो 1961 के पुराने कानून की जगह लेगा। सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि अब फाइनेंशियल ईयर और असेसमेंट ईयर खत्म, केवल “टैक्स ईयर” होगा। ITR भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई यानी टैक्स सिस्टम पहले से ज्यादा आसान, लेकिन नियम सख्त होंगे।

सैलरी में झटका! हाथ में कम आएंगे पैसे

गौरतलब है कि नए लेबर कोड लागू होने की संभावना के बीच बेसिक सैलरी अब कुल वेतन का कम से कम 50% होगी। PF और ग्रेच्युटी बढ़ेगी। लेकिन टेक-होम सैलरी घट सकती है। यानी भविष्य सुरक्षित, लेकिन जेब पर फिलहाल दबाव रहेगा।

ग्रेच्युटी में फायदा, लेकिन शर्तें सख्त

विदित है कि बेसिक + DA बढ़ने से ग्रेच्युटी बढ़ेगी। HRA क्लेम के लिए अब मकान मालिक का PAN देना जरूरी होगा।

FASTag हुआ महंगा

National Highways Authority of India के अनुसार सालाना FASTag पास ₹3000 से बढ़कर ₹3075 हो जायेगा। यह 1150 टोल प्लाजा पर लागू होगा। यह भले छोटा बढ़ोतरी है, लेकिन हर ट्रैवलर पर असर पड़ेगा।

रेलवे टिकट कैंसिलेशन के नए नियम

आपको बता दें कि अब ट्रेन टिकट 72 घंटे पहले कैंसिल पर ज्यादा रिफंड मिलेगा। 24 से 72 घंटे पहले पर 25% कटौती, 8 से 24 घंटे पहले कैंसिल करने पर 50% रिफंड मिलेगा। वहीं 8 घंटे से कम में कैंसिल पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा। साथ ही अब 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं

PAN कार्ड के नियम सख्त

गौरतलब है कि PAN कार्ड में अब आधार की जन्मतिथि मान्य नहीं होगी। जन्म प्रमाणपत्र/10वीं मार्कशीट जरूरी होगी साथ ही PAN–Aadhaar डेटा मैच होना अनिवार्य होगा।

क्रेडिट स्कोर पर भी बड़ा बदलाव

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने नया नियम लागू किया है। अब हर हफ्ते क्रेडिट डेटा अपडेट होगा यह पहले 15 दिन में अपडेट होता था, यानी अब लोन और EMI का असर तुरंत दिखेगा।

ATM और बैंकिंग भी महंगी

आपको बता दें कि क्ल से ATM से फ्री ट्रांजैक्शन के बाद ₹23 प्रति निकासी लगेगा। बैलेंस कम होने पर फेल ट्रांजैक्शन पर ₹25 चार्ज लगेगा। साथ ही कुछ बैंकों ने कैश निकालने की लिमिट घटाई है।

डिजिटल पेमेंट और सिक्योरिटी सख्त

विदित है कि अब पेमेंट सिक्योरिटी में सिर्फ OTP नहीं। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। यह UPI, कार्ड और वॉलेट, सब पर लागू होगा।

सोने में निवेश करने वालों के लिए भी झटका

आपको बता दें कि सरकार NE सोने ME निवेश करने वालों को बड़ा झटका दिया है। सेकेंडरी मार्केट से खरीदे गए Sovereign Gold Bond पर अब 12.5% टैक्स लगेगा

सब मिलाकर 1 अप्रैल से आम आदमी के लिए सैलरी कम, सेविंग ज्यादा होगी। टैक्स सिस्टम आसान, लेकिन नियम सख्त होंगे ट्रैवल, बैंकिंग, निवेश हर जगह बदलाव होगा। यानी 1 अप्रैल सिर्फ तारीख नहीं, बल्कि आपकी आर्थिक जिंदगी का नया अध्याय है।

अन्य खबरे