14 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस के वायरल दावे पर सरकार ने तोड़ी चुप्पी!: LPG सिलेंडर को लेकर वायरल दावा निकला फर्जी, सरकार बोली- कोई बदलाव नहीं, वहीं होटल-ढाबों पर...सरकार ने जारी किये ये महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
14 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस के वायरल दावे पर सरकार ने तोड़ी चुप्पी!

नई दिल्ली : देशभर में इन दिनों एक खबर ने आम लोगों की रसोई तक हलचल मचा दी कि क्या अब 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर में सिर्फ 10 किलो गैस मिलेगी? सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही इस चर्चा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। लेकिन अब सरकार ने इस पर स्पष्ट और सख्त जवाब दे दिया है।

सरकार का साफ बयान: “पूरी तरह अफवाह”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस दावे को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। मंत्रालय की ओर से साफ कहा गया है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर को 10 किलो करने की कोई योजना नहीं है सोशल मीडिया पर चल रही खबरें सिर्फ अनुमान और अफवाह हैं।

अधिकारियों ने क्या कहा?

गौरतलब है कि मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया कि सरकार का फोकस सप्लाई बनाए रखने और अवैध कारोबार रोकने पर है सिलेंडर के वजन में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है। साथ ही लोगों से अपील की है कि “अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें”

LPG सप्लाई की असली स्थिति क्या है?

सरकार के अनुसार देश में LPG सप्लाई सामान्य बनी हुई है। कहीं भी बड़े स्तर पर कमी नहीं है। डिलीवरी सिस्टम भी नियमित रूप से चल रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय हालात (खाड़ी तनाव) का दबाव जरूर है, लेकिन आम उपभोक्ता के लिए फिलहाल कोई संकट नहीं है।

PNG और नए विकल्प पर जोर

सरकार के अनुसार पिछले 3 हफ्तों में 3.5 लाख नए PNG कनेक्शन दिए गए इसका मकसद गैस सप्लाई मजबूत करना और लोगों को वैकल्पिक सुविधा देना है।

कमर्शियल LPG पर बड़ा फैसला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने 50% कमर्शियल LPG राज्यों को देने का फैसला लिया। इसका इस्तेमाल होटल, ढाबा, इंडस्ट्रियल किचन और सामुदायिक रसोई में होगा। यह योजना अब तक 20 राज्यों में लागू हो चुकी है और हजारों टन गैस इस्तेमाल हो चुकी है

लोगों के लिए जरूरी सलाह

सरकार ने लोगों के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी किया है।

•बिना पुष्टि वाली खबरों पर भरोसा न करें

•घबराकर ज्यादा बुकिंग न करें

•सप्लाई सामान्य है, घबराने की जरूरत नहीं

सब मिलाकर 14.2 किलो सिलेंडर में 14.2 किलो गैस ही रहेगा। 10 किलो वाला दावा सिर्फ अफवाह है, सरकार ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है।

अन्य खबरे