विवादित गाने 'सरके चुनर' पर संसद में हंगामा!: अश्विनी वैष्णव बोले; सभी प्लेटफार्म पर गाना हुआ बैन, वही सिंगर ने मांगी माफ़ी, अब नोरा फतेही ने किया ये बड़ा खुलासा? जानें इस गाने को लेकर क्यूँ मचा है इतना बवाल
विवादित गाने 'सरके चुनर' पर संसद में हंगामा!

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिरा हुआ है। इस गाने के डबल मीनिंग और भद्दे लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई और मामला संसद तक जा पहुंचा। अब इस पूरे विवाद पर गाने में नजर आने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही ने चुप्पी तोड़ी है। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर बड़ा खुलासा किया है।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि 'सरके चुनर तेरी सरके' गाना 14 मार्च को रिलीज किया गया था। इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आ रहे थे। रिलीज होते ही गाने के लिरिक्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया। डबल मीनिंग और भद्दे बोलों पर लोगों ने आपत्ति जताई और इसे हटाने की मांग उठने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि यह मामला संसद तक जा पहुंचा। केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद में साफ किया कि "गाने पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।" उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी में तर्कसंगत पाबंदियां लगाई गई हैं और समाज-संस्कृति के संदर्भ में इसका ध्यान रखना चाहिए।

नोरा फतेही का बयान:

गौड़तलब है कि नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी करते हुए इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने कई अहम खुलासे किए:

  1. गाना तीन साल पहले कन्नड़ में हुआ था शूट

नोरा ने कहा, "मैंने यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था। मुझे लगा कि ये संजय दत्त के आइकॉनिक सॉन्ग 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' का रीमेक वर्ज़न होगा। मुझे इस गाने को समझाने के लिए ट्रांसलेट किया गया, लेकिन ट्रांसलेशन में इसमें कुछ आपत्तिजनक नहीं था। मैं कन्नड़ नहीं समझती, इसलिए उन्होंने (मेकर्स) मुझे जो बताया मैंने भरोसा किया।"

  1. हिंदी वर्जन की नहीं ली गई इजाजत

नोरा ने आरोप लगाया कि गाने के हिंदी वर्जन के लिए उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई। उन्होंने कहा, "अब इस गाने को हिन्दी में डब किया गया, लेकिन इसके लिए मुझसे कोई अनुमति नहीं ली गई।"

  1. AI से बनाई गई नोरा की फोटो

सबसे बड़ा खुलासा करते हुए नोरा ने बताया, "उन्होंने (मेकर्स) एआई से मेरी फ़ोटो बनाई जिसमें मैं और संजय दत्त दिखाई दे रहे हैं, जबकि मैं एआई के ख़िलाफ़ हूं।"

  1. डायरेक्टर को कहा था- ये गाना ठीक नहीं

नोरा ने आगे बताया, "मैंने जब गाने के हिन्दी वर्ज़न के लिरिक्स सुने तो मुझे लग गया था कि इस पर विवाद होगा, क्योंकि मैं हिन्दी समझती हूं। डायरेक्टर को भी कहा था कि ये गाना ठीक नहीं है और इसे लेकर विरोध होगा, फिर मैं इस प्रोजेक्ट से अलग हो गई।"

सिंगर मंगली ने भी मांगी माफी

विदित है कि इस विवाद के बीच गाने को आवाज देने वाली सिंगर मंगली ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा:

"लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। मैं आप सभी से इस अनजाने में हुई गलती के लिए दिल से माफी मांगती हूं। हमारा इरादा कभी भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।"

मंगली ने यह भी बताया कि गाने का नया वर्जन जल्द ही रिलीज किया जाएगा और उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे ऐसी गलती नहीं होगी।

केंद्रीय मंत्री का बयान:

इस विवाद पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में साफ किया कि "गाने पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। अभिव्यक्ति की आज़ादी में संविधान निर्माताओं ने जो तर्कसंगत पाबंदियां लगाई हैं, हमें उनके हिसाब से ही चलना चाहिए। समाज और संस्कृति के संदर्भ में अभिव्यक्ति की आज़ादी का ध्यान रखना चाहिए।"

किन-किन भाषाओं से हटाया गया गाना?

आपको बता दें कि सिंगर मंगली ने पुष्टि की है कि इस गाने के सभी वर्जन – हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु – सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गाने के बोल का सही किया हुआ वर्जन जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

'सरके चुनर तेरी सरके' गाने का विवाद अब थम गया है। केंद्रीय मंत्री के बैन के ऐलान के बाद गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। नोरा फतेही ने इस पूरे मामले में अपनी सफाई देते हुए खुद को विवाद से अलग कर लिया है। उन्होंने मेकर्स पर बिना इजाजत हिंदी वर्जन बनाने और AI से उनकी फोटो बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं सिंगर मंगली ने माफी मांगते हुए गाने का नया वर्जन लाने का ऐलान किया है। अब देखना होगा कि मेकर्स इस विवाद से कैसे उबरते हैं और नया वर्जन दर्शकों को कितना पसंद आता है।

अन्य खबरे