दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर सरकार देगी ₹1 लाख!: रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स भी होंगे माफ़, जानें कैसे उठा पाएंगे इस योजना का लाभ, पूरी स्कीम_एक नजर
दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर सरकार देगी ₹1 लाख!

नई दिल्ली : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच अब सरकार ने बड़ा दांव चल दिया है। अगर आपके पास पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ी है, तो अब उसे हटाकर नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ₹1 लाख तक का फायदा मिल सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस भी पूरी तरह माफ करने की तैयारी है

क्या है पूरी स्कीम?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली सरकार नई EV पॉलिसी पर काम कर रही है इसका मकसद प्रदूषण कम करना और लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसके तहत पुरानी BS-IV या उससे पुरानी गाड़ी अधिकृत स्क्रैप सेंटर पर देनी होगी और उसके बदले मिलने वाले स्क्रैप सर्टिफिकेट से नई EV खरीदनी होगी।

किसे कितना मिलेगा फायदा?

गौरतलब है कि सरकार ने अलग-अलग वाहनों के लिए इंसेंटिव तय किया है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर

•₹10,000 तक का फायदा

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर

•₹25,000 तक का इंसेंटिव

इलेक्ट्रिक कार

•₹15 लाख तक की कार पर
•₹1 लाख तक का कैश इंसेंटिव

लेकिन ध्यान दें यह फायदा पहले 1 लाख लोगों को ही मिलेगा

टैक्स और रजिस्ट्रेशन भी फ्री!

विदित है कि इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत है कि 31 मार्च 2030 तक रोड टैक्स = 0 ; रजिस्ट्रेशन फीस = 0. यानी गाड़ी खरीदते समय लाखों की बचत होगी। बस शर्त यह है कि यह छूट ₹30 लाख तक की EV पर ही मिलेगी।

कैसे मिलेगा पैसा?

गौरतलब है कि इंसेंटिव सीधे आपके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए आएगा शर्त यह है कि :

•पुरानी गाड़ी आपके नाम पर हो

•स्क्रैप के 6 महीने के भीतर नई EV खरीदनी होगी

सरकार का बड़ा लक्ष्य

सरकार का लक्ष्य दिल्ली की सड़कों पर पेट्रोल-डीजल गाड़ियां कम करना, EV का इस्तेमाल बढ़ाना है साथ ही चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने की भी तैयारी है। इससे प्रदूषण में भारी कमी आएगी।

क्यों खास है यह स्कीम?

विदित है कि पहली बार स्क्रैप + EV खरीद पर डबल फायदा होगा यानी कैश + टैक्स छूट दोनों फायदे होंगे। यानी “पुरानी गाड़ी हटाओ, नई टेक्नोलॉजी अपनाओ” की तर्ज पर यह स्कीम पूरी दिल्ली में धूम मचाने को तैयार है।

दिल्ली सरकार की यह स्कीम EV सेक्टर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। अगर आप नई कार लेने का सोच रहे हैं तो यह मौका सीधा ₹1 लाख बचाने का सुनहरा मौका है।

अन्य खबरे