PWD के 5000 करोड़ के मेगाप्लान से दिल्ली होगी जाम-मुक्त!: इन 8 मेगा परियोजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार, ITO और IGI होंगे ट्रैफिक-फ्री...
PWD के 5000 करोड़ के मेगाप्लान से दिल्ली होगी जाम-मुक्त!

नई दिल्ली : राजधानी की सबसे बड़ी परेशानी ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कमर कस ली है। विभाग ने राजधानी के कई अहम इलाकों को जाम से मुक्त कराने के लिए 8 मेगा प्रोजेक्ट्स का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। इन परियोजनाओं में फ्लाईओवर, अंडरपास और एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल होंगे। इन प्रोजेक्ट्स की लागत लगभग 3,500 से 5,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। व्यवहार्यता और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाने में करीब 9 से 12 महीने का समय लगेगा।

राजधानी की ट्रैफिक परेशानी होगी कम :

आपको बता दें कि दिल्ली में रोजाना लाखों लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहते हैं। सबसे बड़ी दिक्कत ITO, IGI एयरपोर्ट, नजफगढ़, अजमेरी गेट और शादिपुर जैसे क्षेत्रों में होती है। PWD ने अब इन सभी जगहों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने की योजना बनाई है। खासकर ITO चौराहा, जिसे दिल्ली का सबसे व्यस्त और ट्रैफिक से जूझता चौराहा माना जाता है, अब अंडरपास या मेगा फ्लाईओवर से जाम मुक्त होगा।

8 बड़ी परियोजनाओं की झलक :

विदित है कि निम्नलिखित 8 परियोजनाओं से दिल्ली का भविष्य बदलने वाला है।

  1. देशबंधु गुप्ता रोड (पहाड़गंज–अजमेरी गेट, 7 किमी)
    – 7 बड़े ट्रैफिक सिग्नल हटेंगे
    – सेंट्रल दिल्ली और रेलवे स्टेशन क्षेत्र को राहत

  2. शादिपुर डिपो क्षेत्र (4 किमी)
    – करोलबाग, राजौरी गार्डन और पटेल नगर जाने वालों को फायदा

  3. हिंद विहार (किरणी, 1 किमी)
    – रेलवे लाइन पर रोड ओवर ब्रिज बनेगा
    – नांगलोई और रोहिणी की कनेक्टिविटी आसान

  4. ITO इंटरसेक्शन (4 किमी)
    – दिल्ली का सबसे बड़ा चौराहा
    – यहां अंडरपास या फ्लाईओवर बनाने के बाद रोज लगने वाली ट्रैफिक समाप्त किया जाएगा

  5. नानकसर गुरुद्वारा–दिल्ली-यूपी बॉर्डर (6 किमी)
    – यमुना किनारे एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा
    – गाजियाबाद ट्रॉनिका सिटी और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली वालों को फायदा

  6. नजफगढ़–फिरनी रोड से एनएच-48 (20 किमी)
    – 15 ट्रैफिक सिग्नल हटेंगे
    – नजफगढ़ और द्वारका क्षेत्र के लोगों को राहत

  7. शिवाजी मार्ग (जाखिरा से करमपुरा फ्लाईओवर, 2.2 किमी)
    – मोती नगर, कीर्ति नगर और पश्चिमी दिल्ली वालों के लिए राहत

  8. IGI एयरपोर्ट (एनएसजी मुख्यालय के पास, 2 किमी)
    – एयरपोर्ट रोड पर बनने वाला फ्लाईओवर/अंडरपास
    – यात्रियों को उड़ान पकड़ने में अब नहीं लगेगा जाम

लागत और समयसीमा :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 3,500–5,000 करोड़ रुपये के बीच होगी। DPR तैयार करने में लगभग 9-12 महीने लगेंगे। इसके बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा।

दिल्लीवालों के लिए गेमचेंजर :

विदित है कि इन 8 मेगा प्रोजेक्ट्स के पूरे हो जाने के बाद दिल्ली की सड़कों पर जाम से बड़ी राहत मिलेगी। खासकर ITO और IGI एयरपोर्ट जैसे जाम हॉटस्पॉट पर लोगों को घंटों की मशक्कत से छुटकारा मिलेगा।

मतलब साफ है आने वाले वक्त में दिल्ली की ट्रैफिक समस्या का हल मिलने वाला है। ये प्रोजेक्ट पूरे हुए तो राजधानी की सड़कें पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और जाम-मुक्त होंगी।

अन्य खबरे