दिल्ली में अगले 3 दिन बारिश से भीगेंगे शहरवासी!: वायु गुणवत्ता में आया सुधार, लेकिन फिर लू...जानें IMD की लैटेस्ट मौसम रिपोर्ट
दिल्ली में अगले 3 दिन बारिश से भीगेंगे शहरवासी!

 नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 3 दिन यानी शनिवार, रविवार और सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम ठंडा रहेगा, गर्मी से राहत मिलेगी और हवा की गुणवत्ता भी थोड़ी सुधरेगी। लेकिन सावधान! सोमवार के बाद से एक बार फिर तापमान चढ़ने लगेगा और गर्मी फिर से कहर बरपाने को तैयार है।

क्या कहता है मौसम विभाग?

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार दिल्लीवालों को तीन दिन राहत मिलेगी, हवाएं चलेंगी, तापमान गिरेगा, बारिश झमाझम होगी। लेकिन 9 जुलाई के बाद फिर से लू की वापसी मुमकिन है।

जानें अगले 3 दिन मौसम का हाल?

शनिवार: 35-37°C

रविवार: 32-34°C

सोमवार: 32-35°C

न्यूनतम तापमान: 24-28°C के बीच

5 और 6 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश पक्की है।

कहां-कहां बरसे बादल?

गौरतलब है कि शुक्रवार को राजधानी के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग बारिश देखने को मिली

पूसा: 21 मिमी

नजफगढ़: 8 मिमी

पालम: 5.2 मिमी

रिज: 4.4 मिमी

आया नगर: 2.8 मिमी 

जबकि मुख्य वेदर स्टेशन सफदरजंग ने बीते तीन दिनों में सिर्फ 4.3 मिमी बारिश दर्ज की गयी थी।

मानसून का चाल ढीली, लेकिन अब पकड़ेगा रफ्तार!

विदित है कि दिल्ली में मानसून की दस्तक 28 जून को हुई थी, लेकिन इस बार उसका असर फीका रहा। कम बारिश, बढ़ती उमस और तापमान ने लोगों को परेशान किया। लेकिन अब एक चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के कारण दिल्ली में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने वाली है। स्काईमेट वेदर का कहना है  "बारिश भले ही छोटी अवधि की हो, लेकिन असरदार होगी।"

वायु गुणवत्ता में आया सुधार

आपको बता दें कि बारिश के बाद दिल्ली की हवा भी सुधरी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार इस दौरान AQI 72 (संतोषजनक श्रेणी) रहा। यानी दिल्ली की हवा में सांस लेना अब थोड़ा आसान है, लेकिन बारिश के साथ उमस भी बढ़ सकती है।

आंकड़ों में बारिश का खेल :

गौरतलब है कि जुलाई में औसतन बारिश 195.8 मिमी हुई है। 2021 में जुलाई की बारिश 507.1 मिमी रही और 2023 में जुलाई की शुरुआत में सिर्फ 4.3 मिमी रही। 2024 के जुलाई में सामान्य से कम बारिश रही, लेकिन आगे सुधार के आसार है।

और अब सवाल… बारिश के बाद क्या फिर लौटेगी गर्मी?

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार यानी 9 जुलाई के बाद दिल्ली में गर्मी और उमस फिर से बढ़ेगी। मानसून की धारा थोड़ा कमजोर हो जाएगी, जिससे तापमान 36-38 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में 6, 7 और 8 जुलाई को बारिश से राहत मिलेगी। तापमान गिरेगा, मौसम सुहावना रहेगा। 9 जुलाई के बाद फिर गर्मी का दौर शुरू हो सकता है। बारिश के साथ हवा की क्वालिटी सुधरी है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।

अन्य खबरे