राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री; नई नवेली दुल्हन ने ही उतरवाया पति को मौत के घाट, निकली मास्टरमाइंड!: प्रेम-प्रसंग से लेकर सुपारी...जानें मेघालय हनीमून मर्डर-केस की पूरी कहानी
राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री; नई नवेली दुल्हन ने ही उतरवाया पति को मौत के घाट, निकली मास्टरमाइंड!

 शिलांग/इंदौर/गाजीपुर : शादी के सपनों के साथ शुरू हुआ सफर मौत के खौफनाक मोड़ पर खत्म होगा यह किसी ने नहीं सोचा था। इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का हनीमून ट्रिप आज देश की सबसे चर्चित मर्डर मिस्ट्री में बदल चुका है। जिस महिला ने कुछ ही दिन पहले सात फेरे लिए थे, उसी ने अपने पति के कत्ल की साजिश रच दी। अब खुलासों की परतें एक के बाद एक खुलती जा रही हैं। आइए सिलसिलेवार ढंग से जानतें हैं कैसे दिया गया इस खौफनाक हत्या की अंजाम।

शादी से हनीमून तक; सबकुछ था परफेक्ट :

आपको बता दें कि इस साल 11-मई को इंदौर के ट्रांसपोर्ट-कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी बड़े धूम-धाम से हुई। विवाह के बाद इस जोड़ी ने बेंगलुरु के रास्ते गुवाहाटी और फिर मेघालय में हनीमून प्लान किया। परिवार को क्या पता था कि इसी ट्रिप के दौरान साजिश के सबसे घातक पत्ते खेले जाएंगे।

मेघालय में 'मौत का सफर' शुरू हुआ... :

आपको बता दें कि 20 मई को राजा और सोनम मेघालय पहुंचे। 22 मई को शिलांग में स्कूटी किराए पर ली, फिर सोहरा और नोंग्रियाट गांव की ओर बढ़ गए। 22 मई की दोपहर राजा-सोनम की अपने परिवार से आखिरी बातचीत हुई। इसके बाद दोनों लापता हो गए।

लाश, खाई, गायब पत्नी... पूरा देश दहल गया :

जानकारी के लिए बता दें कि 23 मई को नोंग्रियाट गांव के पास एक लावारिस बाइक मिली। पुलिस को शक हुआ और खोज शुरू हुई। 2 जून को गहरी खाई से राजा रघुवंशी की खून से सनी लाश बरामद हुई। शरीर पर धारदार हथियार के वार के निशान थे। पर्स, सोने की चेन, घड़ी, ब्रेसलेट गायब थे लेकिन सबसे चौंकाने वाली चीज थी एक लेडीज सफेद शर्ट जो पास ही पड़ी मिली थी।

सोनम कहां थी? 17 दिन तक रहस्य बना रहा :

गौरतलब है कि जिस सोनम को सब पहले विक्टिम मान रहे थे, वह 17 दिन तक गायब रही। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस; उसको खोजने के लिए पूरा ऑपरेशन लगाया गया। परिवार, मीडिया और राजनीति पूरा देश इस केस पर नजरें गड़ाए था।

और फिर सरेंडर से खुल गया पूरा राज :

आपको बता दें कि 9 जून को यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे पर सोनम बदहवास हालत में मिली। उसने खुद पुलिस को रात 1 बजे सरेंडर कर गुनाह कबूल किया। सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी। आपको बता दें कि इस प्लान में तीन अन्य लोग शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

क्यों किया कत्ल? सामने आया 'राज कुशवाहा कनेक्शन' :

गौरतलब है कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सोनम का शादी से पहले राज कुशवाहा नाम के शख्स से अफेयर था। जानकारी के अनुसार शादी के बावजूद यह संबंध जारी था।कयास यह लग रहे हैं कि इसी अवैध रिश्ते के लिए सोनम ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने मेघालय पहुंचते ही अपने सहयोगियों को बुलाकर प्लान अंजाम दिलवाया।

हत्या कैसे की गई? :

जानकारी के लिए बता दें कि 22 मई को राजा और सोनम घूमने के बहाने नोंग्रियाट गांव के घने जंगलों में गए। वहां पहले से सोनम के बुलाए तीन हमलावर मौजूद थे। सुनसान जगह में पेड़ काटने वाले धारदार हथियारों से राजा पर हमला हुआ। वारदात को अंजाम देकर सोनम फरार हो गई। इसके साथ ही मोबाइल बंद कर दिया गया ताकि ट्रेसिंग न हो सके। 

सबूत कैसे मिले? :

आपको बता दें कि होटल के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि सोनम घटना से पहले कई बार फोन पर बात कर रही थी। पुलिस को शिलांग होटल और नोंग्रियाट के रास्ते के फुटेज से सोनम की संदिग्ध गतिविधियां मिलीं। सोनम के परिवार ने भी पुलिस को शक जताया था कि 'कुछ गड़बड़' है।

अभी भी रहस्य बाकी... :

आपको बता दें कि अभी कई ऐसे सवाल है जिसका जवाब ढूंढा जा रहा है जैसे क्या राज कुशवाहा ही असली मास्टरमाइंड है? सोनम ने कितनी सुपारी दी थी? 17 दिन में सोनम कहां छिपी थी? किसने मदद की? क्या सोनम के परिवार को इस हत्या की जानकारी थी? क्या यह हत्या पूरी तरह प्रेम प्रसंग से-जुड़ा था या कोई और एंगल था? ऐसे कई सवाल है जिसका उत्तर पुलिस पता कर रही है।

यह केस देश की सबसे चौंकाने वाली मर्डर मिस्ट्री में शुमार हो चुका है। एक नई नवेली दुल्हन ने अपने ही पति को हनीमून ट्रिप के दौरान मौत के घाट उतरवा दिया। अब सोनम, उसका प्रेमी और सुपारी गैंग सभी पुलिस के रडार पर हैं। पूरे देश की नजर इस केस पर टिकी है कि आगे और कौन से नए खुलासे सामने आते हैं।

अन्य खबरे