कुंभ वायरल गर्ल 'मोनालिसा' की शादी पर बड़ा खुलासा!: ST आयोग की जांच में निकली नाबालिग, पति फरमान पर POSCO में FIR दर्ज, वहीं MP-केरलम के DGP को...देखें मोनालिसा के मामले में बड़े खुलासे_एक नजर
कुंभ वायरल गर्ल 'मोनालिसा' की शादी पर बड़ा खुलासा!

महेश्वर/दिल्ली: कुंभ मेले से चर्चा में आई ‘वायरल गर्ल’ की शादी का मामला अब गंभीर कानूनी मोड़ ले चुका है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि जिस लड़की को बालिग बताकर शादी कराई गई थी, वह विवाह के समय नाबालिग थी। रिकॉर्ड के अनुसार शादी के वक्त उसकी उम्र सिर्फ 16 साल 2 माह थी। इस खुलासे के बाद आरोपी फरमान के खिलाफ POCSO Act और SC/ST अत्याचार निवारण कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

जांच में क्या सामने आया?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयोग की जांच में अस्पताल और स्थानीय अभिलेखों की पड़ताल के दौरान पता चला कि लड़की की जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 दर्ज है। विवाह 11 मार्च 2026 को केरल में कराया गया। उस समय लड़की बालिग नहीं थी। शादी पंजीकरण के लिए कथित तौर पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल हुआ। अब उस विवाह पंजीकरण को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

फरमान पर गंभीर धाराएं, FIR दर्ज

गौरतलब है कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर महेश्वर थाने में आरोपी फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने लड़की को फिल्मी करियर का लालच दिया। “स्टार बनाने” और “करोड़ों कमाने” का सपना दिखाया और उसे केरल बुलाया। फिर बहला-फुसलाकर शादी कर ली

DGP दिल्ली तलब, आयोग सख्त

विदित है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मध्य प्रदेश और केरल के पुलिस प्रमुखों को दिल्ली तलब किया है। दोनों राज्यों से नियमित प्रगति रिपोर्ट मांगी। जांच की निगरानी स्वयं आयोग स्तर पर रखने का निर्णय लिया है।

फर्जी दस्तावेज और नेटवर्क की भी जांच

आपको बता दें कि जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगा रही हैं कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र किसने बनवाया। शादी रजिस्ट्रेशन में किसने मदद की। क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय था। वहीं अन्य लोगों की भी भूमिका की जांच हो रही है।

अन्य एंगल पर भी जांच

आपको बता दें कि मामले में कुछ पक्षों ने कथित बड़े नेटवर्क, बाहरी फंडिंग और संगठित रैकेट की आशंका भी जताई है। हालांकि इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है।

मामला क्यों बना हाई-प्रोफाइल?

यह प्रकरण इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि लड़की पहले सोशल मीडिया/कुंभ से वायरल होकर चर्चा में आई थी। शादी के बाद सोशल मीडिया पर मामला तेजी से फैला। उम्र को लेकर शुरू से सवाल उठ रहे थे। अब जांच में उम्र संबंधी रिकॉर्ड सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है

जो शादी सोशल मीडिया पर चर्चा और वायरल कंटेंट बनकर सामने आई थी, वही अब गंभीर आपराधिक जांच का विषय बन चुकी है। अगर आरोप साबित होते हैं, तो आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ एक अवैध शादी का मामला है, या इसके पीछे कहीं बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था?

अन्य खबरे