अहमदाबाद/खेल : कभी आईपीएल की सबसे बदकिस्मत टीम कही जाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब इतिहास की किताबों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज करा दिया है। आईपीएल 2026 के महामुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस को उसी के गढ़ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया। 2025 में पहली बार ट्रॉफी जीतकर वर्षों का इंतजार खत्म करने वाली बेंगलुरु ने 2026 में साबित कर दिया कि पिछली जीत कोई संयोग नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत थी। इस जीत के साथ RCB लगातार दो IPL खिताब जीतने वाली चुनिंदा टीमों की लिस्ट में शामिल हो गई।
कोहली की विराट पारी, छक्के से खत्म किया फाइनल का रोमांच
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB के सामने फाइनल का दबाव था, लेकिन विराट कोहली एक बार फिर बड़े मैच के खिलाड़ी साबित हुए। कोहली ने धैर्य और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाते हुए गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और आखिर तक मैदान पर टिके रहे। कोहली ने-42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। सबसे यादगार पल तब आया जब 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर विराट ने छक्का लगाकर RCB को चैंपियन बना दिया।
शुरुआत में तूफान, फिर लड़खड़ाई RCB... लेकिन कोहली बने दीवार
आपको बता दें कि RCB की शुरुआत बेहद तेज रही। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 4.3 ओवर में 62 रन जोड़ दिए। वेंकटेश अय्यर ने तूफानी अंदाज में 16 गेंदों पर 32 रन बनाये। लेकिन उनके आउट होते ही गुजरात ने वापसी की कोशिश की। देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या जल्दी लौट गए। एक समय RCB दबाव में दिख रही थी, लेकिन कोहली और टिम डेविड की साझेदारी ने मैच पलट दिया।
RCB के गेंदबाज बने जीत के असली योद्धा
फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में RCB के गेंदबाजों ने जबरदस्त अनुशासन दिखाया।
सबसे शानदार प्रदर्शन किया रसिख सलाम डार ने।
उन्होंने—
लिए।
वहीं अनुभवी गेंदबाजों ने भी पूरा साथ दिया।
भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लेकर गुजरात की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
कप्तान रजत पाटीदार की रणनीति बनी मास्टरस्ट्रोक
गौरतलब है कि RCB की इस जीत में कप्तान रजत पाटीदार की भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने पूरे सीजन आक्रामक सोच रखी, खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी दी और मुश्किल समय में शांत कप्तानी दिखाई बल्लेबाजी में भी उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार योगदान दिया और टीम के मध्यक्रम को मजबूती दी। और इस जीत के साथ ही वो धोनी और रोहित शर्मा जैसे उन कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए जिन्होंने अपने टीम को 2 लगातार ट्रॉफी दिलवाई।
RCB को चैंपियन बनाने वाली 5 बड़ी वजहें
1. जीत का नया मंत्र — आक्रामक क्रिकेट
विदित है कि हेड कोच एंडी फ्लावर की सोच साफ थी, डरकर नहीं, दबाकर खेलना है। बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या फील्डिंग, RCB ने पूरे सीजन आक्रामक क्रिकेट खेला।
2. विराट कोहली का सुपर सीजन
विराट एक बार फिर टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बने। उन्होंने सीजन में 675 रन बनाए और बड़े मैचों में टीम को संभाला।
3. पाटीदार की दमदार कप्तानी
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाज और फिर कप्तान के रूप में पाटीदार ने टीम को संतुलन दिया।
4. भुवनेश्वर Kumar का अनुभव
आपको बता दें कि भुवी ने अपनी स्विंग और अनुभव से पूरे सीजन बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने 28 विकेट लेकर टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई।
5. क्रुणाल और युवा गेंदबाजों का योगदान
क्रुणाल पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। वहीं युवा गेंदबाजों ने बड़े मौकों पर जिम्मेदारी संभाली।
RCB पर हुई करोड़ों की बारिश
आपको बता दें कि खिताब जीतने के बाद RCB को शानदार inामी राशि मिली।
अच्छे प्रदर्शन के लिए मिले फाइनल में अवॉर्ड
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट
वैभव सूर्यवंशी बने सीजन के सुपरस्टार
IPL 2026 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी इतिहास रचा।
उन्होंने—
उनकी बल्लेबाजी इस सीजन की सबसे बड़ी कहानियों में शामिल रही।
कभी ट्रॉफी के इंतजार में साल गिनने वाली RCB अब लगातार दो बार चैंपियन बन चुकी है। विराट कोहली का अनुभव, पाटीदार की कप्तानी, गेंदबाजों की धार और टीम की नई सोच ने बेंगलुरु को IPL की नई सुपरपावर बना दिया है। 2025 में सपना पूरा हुआ था, 2026 में RCB ने दुनिया को बता दिया यह दौर अब RCB का है।