बौखलाए पाकिस्तान को नसीहत टकराया तो तबाह हो जायेगा, बदल जायेगा नक्शा!: जानें सैन्य ताकत में दुश्मन देश की औकात, क्या कहते हैं आंकड़े व हकीकत?
बौखलाए पाकिस्तान को नसीहत टकराया तो तबाह हो जायेगा, बदल जायेगा नक्शा!

सुरक्षा: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक रिश्तों में एक बार फिर कड़वाहट आ गयी है। सरकार ने जिस आक्रामक तेवर में पाकिस्तान को घेरा है, उससे पड़ोसी मुल्क बुरी तरह बौखलाया हुआ है। सवाल उठता है – अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की नौबत आई, तो क्या वाकई पाकिस्तान टिक पाएगा? जवाब है – बिलकुल नहीं। क्योंकि आंकड़े ही बता रहे हैं कि पाकिस्तान को भारत को संभालना आसान बात नहीं।

सैनिक ताकत में भारत 2× नहीं, 3× मजबूत!

गौरतलब है कि सैन्य ताकत में भारत, पाकिस्तान से 3 गुना मजबूत हैं, इसलिए भारत से सीधे सामना बहुत बड़ी गलती सिद्ध हो सकती हैं। आंकड़ों में जहाँ भारत के पास 14 लाख एक्टिव सैनिक + 11 लाख रिजर्व सैनिक हैं वहीं पाकिस्तान के पास सिर्फ 5.5 लाख एक्टिव + 1 लाख रिजर्व सैनिक हैं।

वही भारत की स्पेशल फोर्सेज (NSG, Para SF, MARCOS) दुनिया की टॉप-10 में शामिल है।

हाई एल्टीट्यूड वारफेयर में भारत को महारत हासिल है। कारगिल इसका सबसे बड़ा सबूत है। भारतीय सेना युद्ध के हर मोर्चे पर प्रशिक्षित है – चाहे वो बर्फीले कारगिल हों या रेगिस्तानी थार।

 वायुसेना में भी भारत का दबदबा बरकरार: 

भारत: 2,200+ एयरक्राफ्ट, जिनमें 600+ फाइटर जेट्स जैसे राफेल, सुखोई-30MKI, मिराज-2000 शामिल हैं।

पाकिस्तान: लगभग 900 एयरक्राफ्ट – F-16 (अमेरिकन), JF-17 (चीनी), लेकिन सीमित संख्या और पुरानी टेक्नोलॉजी।

 एयर डिफेंस सिस्टम: भारत के पास स्वदेशी और रूसी तकनीकों से लैस एक मजबूत एयर डिफेंस नेटवर्क है – जिसमें S-400 मिसाइल सिस्टम भी है।

 थलसेना में भारत का अभेद्य कवच – टैंक, तोपें और मिसाइलें!

भारत: 4,500+ टैंक (T-90, अर्जुन), 10,000 से अधिक तोपें, स्वदेशी मिसाइलें (पृथ्वी, अग्नि, नाग, पिनाका)।

पाकिस्तान: 2,400 टैंक (अधिकांश पुराने T-80, Type-59), सीमित आर्टिलरी, और चीन पर भारी निर्भरता।

भारत की मिसाइल ताकत 'एक बार में निर्णायक हमला' करने की क्षमता रखती है।

 नौसेना में भी भारत की समुंदर पर बादशाहत: 

भारत: Aircraft Carrier (INS Vikramaditya, INS Vikrant), न्यूक्लियर पनडुब्बी, ब्रह्मोस से लैस युद्धपोत।

पाकिस्तान: कोई aircraft carrier नहीं, केवल 9-10 छोटे युद्धपोत और कुछ पुरानी पनडुब्बियां।

यानी भारत की नेवी ‘Two Front War’ लड़ने के लिए तैयार है।

 परमाणु ताकत – भारत की रिटर्न  स्ट्राइक सबसे घातक! 

आपको बता दें कि दोनों देशों के पास न्यूक्लियर हथियार हैं, लेकिन भारत के पास ‘Second Strike Capability’ है। यानी अगर दुश्मन पहली मार करे, तो भी भारत दुगनी ताकत से जवाब दे सकता है।

भारत की अग्नि-5 इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल 5,000 KM दूर तक दुश्मन को निशाना बना सकती है। वहीं भारत के पास ब्रह्मोस, शौर्य और पृथ्वी जैसी सटीक और तेज मिसाइलें हैं।

 रक्षा बजट में है 10 गुना अंतर – टेक्नोलॉजी में भी आगे भारत 

आपको बता दे कि जहाँ भारत का रक्षा बजट इस बार 75 अरब डॉलर से ज्यादा का  हो गया है, वहीं पाकिस्तान का रक्षा बजट सिर्फ 7 अरब डॉलर है।
ये भारी अंतर भारत की आर्थिक ताकत को बताने के लिए काफी है।

पाकिस्तान का आधा पैसा तो IMF की कर्ज अदायगी में चला जाता है, वहीं भारत अब AI, ड्रोन, साइबर वारफेयर, स्पेस फोर्स जैसी अगली जेनरेशन टेक्नोलॉजी में निवेश कर रहा है जबकि पाकिस्तान की आर्थिक व्यवस्था खराब है।

 कभी नही जीत सका भारत से पाकिस्तान 

भारत ने पाकिस्तान को 1965 में बुरी तरह हराया, का समय लाल बहादुर शास्त्री भारत के प्रधानमंत्री थे। वहीं 1971 में पाकिस्तान की 94000 से ज्यादा सैनिकों ने भारत के आगे घुटने टेक दिए थे।

1999 के कारगिल युद्ध मे भी पाकिस्तान को करारी हार झेलनी पड़ी थी। वहीं हाल ही में भारत ने 2016 में पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक में घुसकर मारा, 2019 में भारत ने बालाकोट एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद का कैंप उड़ा दिया, और पाकिस्तान के आतंकी मंसूबो को नेस्तनाबूद कर दिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच ताकत का फर्क अब सिर्फ शब्दों का नहीं, आंकड़ों और तकनीक का है। जहां भारत आधुनिक हथियारों, सशक्त सेना और सटीक रणनीति के साथ सुपरपावर बनने की ओर बढ़ रहा है, वहीं पाकिस्तान आंतरिक संकटों, कमजोर अर्थव्यवस्था और पुरानी सैन्य संरचना में उलझा है। जंग की हालत में नतीजा साफ है – भारत की जीत और पाकिस्तान की तबाही।

अन्य खबरे