मानसून में बढ़ जाता है, सांप के काटने का खतरा!: देश मे हर साल, 40 लाख लोग सर्पदंश के शिकार...अपनाए ये उपाय; रखें खुद को सुरक्षित
मानसून में बढ़ जाता है, सांप के काटने का खतरा!

लाइफस्टाइल : बारिश का मौसम जहां लोगों को राहत देता है, वहीं सांपों के ज़हरीले हमलो का खतरा भी बढ़ा देता है। दरअसल, भारी बारिश से सांपों के बिलों में पानी भर जाता है। ऐसे में ये सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में बाहर निकलते हैं और अक्सर इंसानों के घरों, खेतों या दुकानों तक पहुंच जाते हैं। भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, हर साल देश में करीब 30 से 40 लाख लोग सर्पदंश का शिकार होते हैं, जिनमें से 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। इसका बड़ा हिस्सा मानसून के मौसम में होता है। इसलिए जरूरी है कि हम सावधान रहें और सही जानकारी रखें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

कहां मिलते हैं सबसे ज्यादा सांप?

आपको बता दें कि मानसून में सांप अपनी पुरानी जगहों से बाहर निकलते हैं और कई नई जगहों पर देखे जाते हैं, जैसे- घरों के आसपास कचरे के ढेर या खुली नालियां, खेत, बगीचे और झाड़ियों वाली जगहें, निर्माणाधीन इमारतें (कंस्ट्रक्शन साइट्स), ट्रैकिंग या पहाड़ी इलाकों के रास्ते।

क्या है सांपों से बचने के उपाय :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सांपो से बचने के लिए कई कदम उठाये जा सकतें हैं जैसे -जमीन पर सोते हैं तो मच्छरदानी जरूर लगाएं, घर के खिड़की-दरवाजों पर जाली और डोर स्वीप्स लगवाएं, घर के आसपास कचरा, घास या लकड़ियां जमा न होने दें, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केरोसिन या फिनाइल छिड़कने से सांप भाग सकते हैं साथ ही रात में टॉर्च लेकर चलें, खासकर गांवों या खेतों में। अगर खेत या जंगल के पास रहते हैं तो  हमेशा लॉन्ग बूट्स पहनें, खासकर खेत में जाते समय साथ में एक लकड़ी रखें और ज़मीन पर ठक-ठक करते रहें। साथ ही झाड़ियों, लकड़ियों या पत्थरों के ढेर में हाथ न डालें।

अगर घर में दिखे सांप तो क्या करें?

अगर आपको घर में सांप दिखे तो डरें नहीं, सांप से दूरी बनाएं। सांप को छेड़ें नहीं, शांत रहें। इसके बाद हल्का सा केरोसिन या फिनाइल छिड़कें, सांप गंध से भाग सकता है। आपातकाल में वन विभाग या Wildlife SOS (9917109666) को कॉल करें। खुद सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश न करें।

सांप काटने पर First Aid में क्या करे?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सांप काटने की स्थिति में पीड़ित को सीधा लिटाएं, हिलाएं नहीं। कटे हुए हिस्से को नीचे की ओर लटकाएं। जूते, चेन, अंगूठी, कड़ा आदि हटा दें। उसे शांत रखें, पीड़ित से बात करते रहें। उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाएं, सर्पदंश का इलाज संभव है।

भूलकर भी न करें ये गलतियां :

1. सांप का जहर चूसने की कोशिश न करे।
2. 2. घाव पर चाकू या ब्लेड से चीरा न लगाएं।
3. कसकर पट्टी न बांधें।
4. किसी झाड़-फूंक या देसी इलाज पर भरोसा न करें।

सांप इंसानों से डरते हैं। वे हमला सिर्फ तब करते हैं जब उन्हें खतरा महसूस होता है। लेकिन मानसून में उनके घर उजड़ जाते हैं और वे इंसानों के इलाके में पहुंच जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम खुद भी सतर्क रहें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। क्योंकि सही समय पर अस्पताल पहुंच कर जान बचाई जा सकती है।

अन्य खबरे