नई दिल्ली : सीने में दर्द होने पर अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं, यह गैस की समस्या है या हार्ट अटैक का संकेत? दोनों ही स्थितियों में दर्द की जगह और तीव्रता मिलती-जुलती होती है, लेकिन कुछ खास लक्षणों से आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि यह गंभीर स्थिति है या सामान्य पेट की गड़बड़ी। आइए जानते हैं कैसे करें इनमें क्या है फर्क?
1. दर्द कहां और कैसा महसूस होता है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हार्ट अटैक में दर्द दर्द छाती के बीच या बाईं तरफ शुरू होता है। फिर धीरे-धीरे बाएं हाथ, जबड़े, कंधे या पीठ तक फैल सकता है। ऐसा लगेगा जैसे कोई भारी चीज छाती पर दबा रहा हो या सीने में जकड़न महसूस हो।
वहीं गैस का दर्द में दर्द पेट के ऊपरी हिस्से से शुरू होकर छाती तक जाता है। इसमें ऐंठन या मरोड़ जैसा महसूस होता है। साथ ही डकार या गैस निकलने से आराम मिलता है।
2. दर्द कितनी देर तक रहता है?
गौरतलब है कि हार्ट अटैक में 15-20 मिनट से ज्यादा, लगातार बना रहता है। वहीं गैस में कुछ मिनट से कुछ घंटे तक, लेकिन आता-जाता रहता है।
3. किन वजहों से दर्द बढ़ता-घटता है?
विदित है कि हार्ट अटैक में चलने-फिरने, सीढ़ियां चढ़ने या तनाव से दर्द बढ़ता है। आराम करने पर भी आराम नहीं मिलता।
वहीं गैस में खाने के बाद तकलीफ बढ़ सकती है। इसमें पोजीशन बदलने (जैसे सीधे बैठने) या एंटासिड लेने से आराम मिलता है।
4. साथ में कौन-से लक्षण दिखते हैं?
हार्ट अटैक के लक्षण:
सांस लेने में समस्या आना।
ठंडा पसीना आना
उल्टी जैसा लगना व चक्कर आना
अचानक घबराहट या कमजोरी
गैस के लक्षण :
पेट फूलना
खट्टी डकारें आना
पेट के अंदर से आवाज जैसा आना
5. इमरजेंसी में क्या करें?
आपकी जानकारी को बता दें कि अगर हार्ट अटैक के ये 3 लक्षण दिखें, तुरंत अस्पताल जाएं:
छाती में भारी दबाव या जकड़न।
दर्द बाएं हाथ/जबड़े तक फैल रहा हो।
सांस लेने में दिक्कत हो साथ मे पसीना भी आता रहे।
डॉक्टर की सलाह :
"अगर दर्द 10 मिनट से ज्यादा टिके और सामान्य उपायों से आराम न मिले, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें। गैस और हार्ट अटैक के दर्द में देरी जानलेवा हो सकती है।"
– डॉ. एस.एस. सिबिया, कार्डियोलॉजिस्ट, सिबिया मेडिकल सेंटर
निष्कर्ष :
हार्ट अटैक और गैस के दर्द में फर्क करने का सबसे आसान तरीका है दर्द की जगह, समय और साथ के लक्षणों पर गौर करना। अगर शक हो, तो नजरअंदाज न करें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।