PM किसान योजना; इंतज़ार की घड़ी हुई खत्म!: इस तारीख को PM मोदी असम से जारी करेंगे 22वीं किस्त, 9 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचेगे 2000 रुपये, वहीं इन किसानों का रुक सकता है पैसा, ऐसे करें चेक?
PM किसान योजना; इंतज़ार की घड़ी हुई खत्म!

नई दिल्ली : देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 22वीं किस्त जारी होने की तारीख तय हो गई है। केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में योजना की अगली किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस बार भी योजना के तहत पात्र किसानों को 2,000 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। बताया जा रहा है कि करीब 9 करोड़ से अधिक किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

असम से जारी होगी किस्त

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम दौरे पर रहेंगे। इसी दौरान वह एक कार्यक्रम से किसानों के खातों में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। प्रधानमंत्री 13 मार्च को कोकराझार और गुवाहाटी में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि इसी दौरान देशभर के किसानों को यह आर्थिक सहायता भेजी जाएगी।

पिछली किस्त नवंबर में आई थी

आपको बता दें कि इस योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी। इसके बाद किसानों को अगली किस्त का इंतजार था। सामान्य तौर पर किस्त फरवरी में जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन इस बार इसमें थोड़ी देरी हो गई। कई किसानों को उम्मीद थी कि होली से पहले पैसा मिल जाएगा, लेकिन अब सरकार ने 13 मार्च की तारीख तय कर दी है।

हर साल मिलते हैं 6000 रुपये

विदित है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।

पहली किस्त – 2000 रुपये

दूसरी किस्त – 2000 रुपये

तीसरी किस्त – 2000 रुपये

यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचता है।

कई किसानों की किस्त पहले भी रुक चुकी है, क्या न करें

गौरतलब है कि पिछली किस्त के दौरान बड़ी संख्या में किसानों की किस्त रुक गई थी। बताया गया था कि करीब 30 लाख से ज्यादा किसानों के नाम योजना की सूची से हटाए गए थे।

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कई लाभार्थियों ने जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की थीं, जैसे—

e-KYC अपडेट नहीं करना

आधार लिंक नहीं होना

भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन नहीं होना

हालांकि अगर कोई किसान बाद में यह सभी प्रक्रियाएं पूरी कर लेता है, तो उसकी अगली किस्त फिर से जारी हो सकती है।

ऐसे चेक करें पैसा आएगा या नहीं

अगर आपको भी यह जानना है कि PM किसान योजना की 22वीं किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं, तो आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

स्टेटस चेक करने का तरीका

  1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं

  2. वहां Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें

  4. कैप्चा भरने के बाद OTP दर्ज करें

  5. इसके बाद आपके खाते से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी

ऐसे देखें बेनिफिशियरी लिस्ट

अगर आप यह देखना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, तो इसके लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए आपको वेबसाइट पर जाकर Beneficiary List विकल्प चुनना होगा। फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनते ही पूरी सूची सामने आ जाएगी।

सरकार का कहना है कि पीएम किसान योजना के जरिए देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद दी जा रही है। इससे खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में किसानों को काफी सहारा मिलता है। 13 मार्च को आने वाली 22वीं किस्त के साथ ही करोड़ों किसानों को एक बार फिर आर्थिक मदद मिलने जा रही है।

अन्य खबरे