लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में तबादलों का दौर जारी है।इसी क्रम में सरकार नें गुरुवार देर शाम 51 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें 28 जिलों के ADM (अपर जिलाधिकारी) स्तर के अफसरों की तैनाती नए सिरे से की गई है। शासन की इस बड़ी कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में खलबली मच गई है।
तबादलों का दौर: ADM, SDM, और नगर आयुक्त तक शामिल:
जानकारी के अनुसार इस बार के फेरबदल में सिर्फ ADM ही नहीं, बल्कि SDM, अपर नगर आयुक्त, उप निदेशक मंडी परिषद, और चीनी मिलों के प्रबंधक स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि तीन साल से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को हटाया गया है।
अहम तबादले -कौन कहां गया?
प्रमुख तबादले निम्नलिखित है-
●आजाद भगत सिंह, जो आजमगढ़ में ADM (वित्त एवं राजस्व) थे, को आगरा का नया ADM प्रशासन बनाया गया है।
●सलिल कुमार पटेल, अब तक अयोध्या के ADM सिटी, को सहारनपुर में ADM (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।
●योगानंद पांडेय, जो मथुरा में ADM (वित्त एवं राजस्व) थे, अब अयोध्या के नए ADM सिटी होंगे।
●प्रशांत कुमार भारती, ADM प्रशासन बुलंदशहर से महाराजगंज के ADM (वित्त एवं राजस्व) बने।
●संतोष कुमार सिंह, शामली से बरेली स्थानांतरित हुए, ADM (वित्त एवं राजस्व) के रूप में।
●अर्चना द्विवेदी, सहारनपुर ADM प्रशासन से बनीं एडिशनल कमिश्नर, आजमगढ़।
●रजनीश कुमार मिश्रा, सहारनपुर ADM FR से बने शाहजहांपुर के ADM प्रशासन।
आईएएस स्तर पर भी हलचल:
गौरतलब है कि इस लिस्ट में तीन IAS अफसरों के भी नाम शामिल हैं:
●शशांक चौधरी: नगर आयुक्त मथुरा से बनाए गए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इंवेस्ट यूपी।
●जग प्रवेश: CDO बरेली से नगर आयुक्त मथुरा बने।
●देवयानी: संयुक्त मजिस्ट्रेट झांसी से बनीं मुख्य विकास अधिकारी, बरेली।
और कौन-कहां गया? -
●अजय कुमार सिंह, आगरा ADM से बनें मिर्जापुर ADM FR।
●जंग बहादुर यादव, गाजियाबाद चीनी मिल MD से बनें अपर नगर आयुक्त, गाजियाबाद।
●प्रमोद कुमार पांडेय, OSD, राजस्व परिषद लखनऊ से ADM प्रशासन, बुलंदशहर।
●अरुण कुमार, अपर नगर आयुक्त गाजियाबाद से बने चित्रकूट ADM न्यायिक।
●श्यामलता आनंद, ADM न्यायिक झांसी से मैनपुरी ADM FR।
●संजय कुमार पांडेय, शाहजहांपुर ADM से प्रयागराज ADM नजूल।
●प्रदीप कुमार, प्रयागराज ADM से सहारनपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त।
तबादलों की आंच चीनी मिलों तक:
आपको बता दें कि कुछ प्रमुख तबादले चीनी मिल में भी हुए है।
●सुभाष चंद्र प्रजापति, फर्रुखाबाद से बनें प्रधान प्रबंधक, यूपी चीनी मिल संघ लखनऊ।
●अनिल चतुर्वेदी, पूर्व प्रबंधक, अब अमेठी ADM न्यायिक।
◆चंदन कुमार पटेल, मंडी परिषद से बनें प्रबंधक, चीनी मिल संघ लखनऊ।
◆सुधवीर सिंह, अब महोबा ADM न्यायिक।
◆राहुल, अब यूपीएसआईडीसी कानपुर में प्रशासनिक अधिकारी।
क्या है इतने बड़े तबादले के निहितार्थ? -
विशेषज्ञों के अनुसार ये तबादले सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि 2024 लोकसभा चुनावों के बाद यूपी में प्रशासनिक रफ्तार को नए सिरे से सेट करने की रणनीति का हिस्सा हैं।
कई जिलों में DM पहले ही बदले जा चुके हैं, अब ADM और SDM स्तर पर भी सरकार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
खास बात है कि कई जिलों में राममंदिर निर्माण, अमृत भारत स्टेशन, और औद्योगिक परियोजनाओं के चलते शासन सख्त मॉनिटरिंग मोड में है।
तबादलों का दौर अभी थमा नहीं है:
सूत्रों के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल का पहला चरण है। जून 2025 तक कई और आईएएस, पीसीएस, और अन्य अफसरों के तबादले होने तय हैं। आने वाले दिनों में बड़े जिलों के DM और नगर निगमों के टॉप अफसरों की कुर्सियां भी बदल सकती हैं।