लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो अपना कारोबार शुरू करने का सपना देखते हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) के तहत बड़ी आर्थिक मदद दे रही है।
5 लाख रुपए तक का लोन बिना गारंटी के :
आपको बता दें कि इस योजना के जरिए पात्र युवाओं को 5 लाख रुपये तक का लोन बिना ब्याज और बिना किसी गारंटी के उपलब्ध कराया जा रहा है। खास बात यह है कि इस ऋण पर 4 साल तक युवाओं को कोई ब्याज नहीं देना होगा।
युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनाने की तैयारी
गौरतलब है कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को सिर्फ नौकरी की तलाश तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू किया गया है, ताकि युवा छोटे उद्योग, स्टार्टअप और स्वरोजगार के जरिए खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकें और दूसरों को भी रोजगार दे सकें।
बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख रुपये तक का ऋण
आपको बता दें कि इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि युवा बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे या बिना गारंटी दिए लोन प्राप्त कर सकते हैं।
योजना के तहत—
इससे उन युवाओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जिनके पास बिजनेस आइडिया तो है लेकिन शुरुआत के लिए पूंजी नहीं है।
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ उन युवाओं को मिलेगा, जो उत्तर प्रदेश में अपना नया कारोबार, छोटा उद्योग या स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं। सरकार चाहती है कि प्रदेश में नए उद्यमी तैयार हों और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
विदित है कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी—
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक युवा इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सरकार के पोर्टल msme.cmyuva.org.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। वहां जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट करके आवेदन नंबर सुरक्षित रखें। इसके अलावा जिन युवाओं को ऑनलाइन आवेदन में परेशानी हो, वे अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
जानकारी के लिए हेल्पलाइन की सुविधा
योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए युवा जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर भी जानकारी ली जा सकती है—
9719926277
8859313128
8941813371
8393931818
8475866840
यूपी में तैयार होंगे नए युवा उद्यमी
गौरतलब है कि सरकार का मानना है कि यह योजना प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए नई शुरुआत का रास्ता खोल सकती है। कम पूंजी के कारण जो युवा अपना सपना पूरा नहीं कर पा रहे थे, उन्हें अब बिना ब्याज और बिना गारंटी आर्थिक मदद मिल सकेगी।
अगर योजना का सही तरीके से फायदा उठाया गया तो आने वाले समय में यूपी में छोटे उद्योगों और नए कारोबारों को बड़ी रफ्तार मिल सकती है।