योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!: 18 घंटे में 64 IAS के हुए तबादलें, दूसरी लिस्ट में 10 DM बदले, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या की कमान तो वहीं अलीगढ़...देखें महत्वपूर्ण तबादले; एक नजर
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सत्ता में ऐसा प्रशासनिक भूचाल आया है, जिसने पूरे सिस्टम को हिला दिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने महज 18 घंटे के अंदर 64 IAS अधिकारियों का तबादला कर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया और इसमें 25 जिलों के DM बदल दिए गए। यह सिर्फ ट्रांसफर नहीं, बल्कि आने वाले चुनावों से पहले पूरा प्रशासनिक रीसेट माना जा रहा है।

दूसरी लिस्ट में और बड़े बदलाव

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि प्रशासन के पहली लिस्ट में 40 IAS बदले गए लेकिन उसके कुछ ही घंटों बाद 24 और IAS का ट्रांसफर कर दिया गया। इस दूसरी सूची में 10 जिलों के DM बदले गए जिसमें 8 female अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गयी। कई युवा अफसरों को पहली बार जिले की कमान दी गयी है।

सबसे बड़ी पोस्टिंग; अयोध्या पर खास फोकस

गौरतलब है कि इस नए लिस्ट में बाराबंकी के DM शशांक त्रिपाठी को अब अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है। माना जाता है कि वे मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसरों में शामिल हैं। अयोध्या को राजनीतिक रूप से सबसे संवेदनशील जिला माना जा रहा है, वहीं

  • अयोध्या के DM निखिल फुंडे CM के विशेष सचिव
  • CM के खास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी के नए DM के तौर पर कार्यभार दिया गया है।

क्यों हुआ इतना बड़ा फेरबदल?

गौरतलब है कि सरकार के इस फैसले के पीछे कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं:

  • आगामी चुनाव की तैयारी
  • संवेदनशील जिलों में मजबूत प्रशासन
  • लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
  • महिला अफसरों को सशक्त संदेश

महिला IAS को ताकतवर संदेश

विदित है कि इस बार ट्रांसफर में महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारियां दी गईं:

कविता मीना → DM हापुड़

ईशा प्रिया → DM अंबेडकरनगर

अन्नपूर्णा गर्ग → DM श्रावस्ती

सरनजीत कौर → DM रायबरेली

निधि गुप्ता वत्स → DM फतेहपुर

प्रदेश में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने का साफ संकेत है।

10 नए DM; कौन कहां गया?

दूसरी सूची के प्रमुख बदलाव:

अविनाश कुमार → DM अलीगढ़

अरविंद सिंह → DM एटा

अमित आसेरी → DM बांदा

अंकुर लाठर → DM फर्रुखाबाद

कविता मीना → DM हापुड़

ईशा प्रिया → DM अंबेडकरनगर

चर्चित गौड़ → DM सोनभद्र

अनुपम शुक्ला → DM गाजीपुर

शशांक त्रिपाठी → DM अयोध्या

ईशान प्रताप सिंह → DM बाराबंकी

कुल मिलाकर 13 युवा IAS को पहली बार DM बनाया गया। कई जॉइंट मजिस्ट्रेट को सीधे CDO बनाया गया यह प्रशासन में नई ऊर्जा लाने की कोशिश मानी जा रही है। इन बदलावों से यूपी में अफसरशाही की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है।

अन्य खबरे