लखनऊ अब देश के टॉप-10 महंगे शहरों में!: प्रॉपर्टी दरों में 130% तक की बढ़ोतरी, वहीं नोएडा-गाजियाबाद की रैंक...
लखनऊ अब देश के टॉप-10 महंगे शहरों में!

लखनऊ : नए बढ़े हुए सर्किल रेट 1 अगस्त से लागू होने के बाद लखनऊ देश के 10 सबसे महंगे शहरों की सूची में शामिल हो गया है। यह संशोधन 10 साल बाद हुआ है। इस संसोधन से गोमती नगर जैसे प्रीमियम इलाकों में दर ₹33,000 से बढ़कर ₹77,000/वर्गमीटर हो गयी है वहीं यूपी में नोएडा-गाजियाबाद के बाद यह तीसरा सबसे महंगा शहर हो गया है।

जानें कौन है UP के सबसे महंगे शहर :

आपको बता दें कि यूपी के सबसे महंगे जिलों में निम्नलिखित शहर शामिल हैं।

  1. नोएडा

  2. गाजियाबाद

  3. लखनऊ

  4. कानपुर

  5. वाराणसी

ये रहें भारत के सबसे महंगे शहर :

गौरतलब है कि भारत के सबसे महंगे शहर ये रहे।

  1. मुंबई

  2. दिल्ली

  3. बेंगलुरु

  4. हैदराबाद

  5. चेन्नई

प्रमुख इलाकों में कीमतों में उछाल :

विदित है कि गोमती नगर में ₹33,000 से ₹77,000/वर्गमीटर की वृद्धि हुई जो कि कुल 133% की वृद्धि रही। वहीं हजरतगंज में ₹28,500 से बढ़कर ₹65,000 हो गया जो कि पूरे 128% वृद्धि दर्शाया। वहीं आलमबाग में सर्किल रेट ₹18,000 से ₹42,000 हो गया। यह वृद्धि 133% हो गया। साथ ही गौतम पल्ली इलाके में ₹22,000 से ₹50,600 हो गया। यह वृद्धि 130% हो गयी है।

प्रभाव और विशेषज्ञ राय :

आइये जानते हैं इस वृद्धि का क्या प्रभाव पड़ेगा और इस पर विशेषज्ञ लोगों की क्या राय है।

आम खरीदारों पर पड़ेगा असर :

विदित है कि 1000 वर्गफुट फ्लैट की कीमत में ₹44 लाख तक की बढ़ोतरी होने से आम आदमी की दिक्कत हो रही। रजिस्ट्री शुल्क और स्टाम्प ड्यूटी में वृद्धि हुई है।

रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का क्या है कहना :

गौरतलब है कि अमित मोदी, CREDAI ने कहा कि "यह बदलाव 10 साल देरी से लेकिन जरूरी था" वहीं प्रियंका सिंह, प्रॉपर्टी कंसल्टेंट ने कहा कि "अब काला धन कम इस्तेमाल होगा, राजस्व बढ़ेगा"

क्या होंगे सरकारी लाभ :

विदित है कि इससे प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन में पारदर्शिता बढ़ेगी। राज्य को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी, जिससे राज्य की जीडीपी में योगदान बढ़ेगा।

लखनऊ का उभरता प्रोफाइल :

गौरतलब है कि लखनऊ हाल ही में स्वच्छता रैंकिंग में टॉप-3 में जगह बनाई है। साथ ह इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे मेट्रो, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भी लखनऊ आगे बढ़ रहा है। IT पार्क और मल्टीनेशनल कंपनियों का विस्तार हो रहा है।

नए सर्किल रेट ने लखनऊ को मेट्रो शहरों के समकक्ष ला खड़ा किया है। हालांकि यह कदम राजस्व बढ़ाने में मददगार होगा, लेकिन मध्यम वर्ग के लिए आवास सपना और दूर हुआ है।

अन्य खबरे